रायपुर : उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा का बड़ा बयान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Raipur: Big statement by Higher Education Minister Tankaram Verma

सेट परीक्षा, कांग्रेस की परिपाटी और भारतमाला प्रोजेक्ट पर बोले

रायपुर। उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने मंगलवार को कई अहम मुद्दों पर बयान दिया। उन्होंने रायपुर सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल द्वारा सेट परीक्षा को लेकर लिखे गए पत्र का जवाब देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विवेक पंड्या शिक्षा को लेकर बेहद गंभीर हैं। शिक्षा में सुधार और बदलाव के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है।

मंत्री वर्मा ने बताया कि सरकार ने 700 पदों की स्वीकृति दी है और प्रयास है कि जल्द ही सेट परीक्षा आयोजित की जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

कांग्रेस पर टिप्पणी करते हुए मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि कांग्रेस की कार्यशैली भाजपा से अलग है। उन्होंने कहा,

“कांग्रेस में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए ऑब्जर्वर बनाया जाता है, वहीं हमारी पार्टी पूरी तरह लोकतांत्रिक है। भाजपा में बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का चुनाव होता है। कांग्रेस में पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष तय होता है, फिर प्रदेश अध्यक्ष चुना जाता है। यही दोनों पार्टियों की परिपाटी का फर्क है।”

भारतमाला प्रोजेक्ट पर भी मंत्री ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि विधानसभा में इसकी जांच की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। इस प्रोजेक्ट की रिपोर्ट केंद्र को भेजी जाएगी। मंत्री ने कहा कि पूरी कार्रवाई पारदर्शिता से होगी और जो भी इसमें शामिल पाए जाएंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि जांच के दौरान लगातार नए-नए लोगों के नाम सामने आ रहे हैं और सभी पर कार्यवाही जारी है।