रिपोर्ट- नेमिचंद बंजारे
गरियाबंद। जिले के अमीपदार क्षेत्र में ग्रामीणों और स्कूली बच्चों की जिंदगी रोजाना खतरे में पड़ रही है। पुल निर्माण न होने के कारण लोग मजबूरी में नदी पार कर आना-जाना कर रहे हैं। खासकर स्कूली बच्चे रोजाना जान जोखिम में डालकर नदी पार करते हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि पुल निर्माण की मांग वे कई सालों से कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई। पुल न होने की वजह से बरसात के दिनों में नदी का जलस्तर बढ़ने पर स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
जानकारी के अनुसार, अमीपदार में पुल निर्माण के लिए वर्ष 2020 में ही 7 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल चुकी है। बावजूद इसके आज तक काम शुरू नहीं हुआ है। करोड़ों रुपये की मंजूरी के बाद भी पुल का निर्माण न होना ग्रामीणों की परेशानी और सरकार की लापरवाही दोनों को उजागर करता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पुल निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है, ताकि बच्चों और स्थानीय लोगों की आवाजाही सुरक्षित हो सके।





