कवर्धा : 9 साल बाद पकड़ा गया 1.84 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Kawardha: Accused of cheating Rs 1.84 crore arrested after 9 years

रिपोर्ट- केसरी नंदन तिवारी

कवर्धा। पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 9 साल से फरार चिटफंड ठग पंचू पनधारे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 1440 निवेशकों से करोड़ों की ठगी करने का आरोप था।


2016 से फरार था आरोपी

थाना भोरमदेव में वर्ष 2016 के अपराध क्रमांक 75/16 के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि आरोपी ने 1440 निवेशकों से कुल 1 करोड़ 84 लाख 28 हजार 562 रुपये की ठगी की थी। घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था।


महाराष्ट्र से की गई गिरफ्तारी

भोरमदेव पुलिस ने साइबर सेल और विशेष टीम की मदद से आरोपी का लोकेशन ट्रेस किया। तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देते हुए आरोपी को महाराष्ट्र के गोंदिया जिले से गिरफ्तार किया गया।


कोर्ट में पेश

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कवर्धा लाया गया और उसे सीजेएम न्यायालय में पेश किया गया।