रिपोर्ट- गौरव साहु
कटघोरा। कटघोरा थाना क्षेत्र के राधा सागर तालाब में आज सुबह एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।
पैर फिसलने से हादसे की आशंका
जानकारी के मुताबिक मृतक सुबह तालाब में नहाने गया था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। आशंका जताई जा रही है कि इसी कारण उसकी मौत हुई।
लोगों ने निकाला शव
सुबह जब लोगों ने तालाब में शव को तैरते देखा तो तुरंत ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची।
मृतक की हुई पहचान
पुलिस ने मृतक की पहचान कटघोरा निवासी जुगल अग्रवाल के रूप में की है। शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।





