,

गढ़चिरौली एनकाउंटर: दो महिला नक्सली ढेर, पुलिस-CRPF को बड़ी सफलता

- Advertisement -
Ad imageAd image
Gadchiroli encounter: Two female Naxalites killed, major success for police and CRPF

गढ़चिरौली। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। एटापल्ली तहसील के मोडास्के जंगल में हुई मुठभेड़ में गढ़चिरौली पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने दो महिला नक्सलियों को ढेर कर दिया।

ढेर हुईं कुख्यात महिला नक्सली

मुठभेड़ में मारी गई नक्सलियों की पहचान गट्टा एलओएस कमांडर सुमित्रा उर्फ सुनीता वेलाडी और एसीएम ललिता उर्फ लड्डो उर्फ संध्या कोर्सा के रूप में हुई है। दोनों पर महाराष्ट्र सरकार ने कुल 14 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

मौके से भारी मात्रा में हथियार बरामद

पुलिस ने घटनास्थल से एक AK-47 राइफल, एक पिस्तौल, 37 जिंदा कारतूस, वॉकी-टॉकी और नक्सली साहित्य बरामद किया है। यह बरामदगी बताती है कि नक्सली बड़ी वारदात की साजिश रच रहे थे।

हत्या और आगजनी समेत कई मामलों में दर्ज थे अपराध

दोनों महिला नक्सलियों पर हत्या, आगजनी और कई गंभीर मामलों में अपराध दर्ज थे। लंबे समय से पुलिस को इनकी तलाश थी।

पुलिस का नक्सल विरोधी अभियान

गढ़चिरौली पुलिस ने जानकारी दी कि वर्ष 2021 से अब तक 93 हार्डकोर नक्सली ढेर, 130 गिरफ्तार और 75 ने आत्मसमर्पण किया है। पुलिस ने नक्सलियों से हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटने की अपील की है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 1 सितंबर 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा