रायपुर : सचिन पायलट की पदयात्रा पर अजय चंद्राकर का तंज, कांग्रेस पर बरसे

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Raipur: Ajay Chandrakar takes a dig at Sachin Pilot's padyatra, lashes out at Congress

रिपोर्ट- सुधीर वर्मा

रायपुर। कांग्रेस की ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ पदयात्रा को लेकर सियासी बयानबाज़ी लगातार तेज होती जा रही है। इस बीच भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने सचिन पायलट के पदयात्रा में शामिल होने पर तीखा तंज कसा।

“बीजेपी लैंडिंग होते-होते बच गई”

अजय चंद्राकर ने कहा कि सचिन पायलट की बीजेपी लैंडिंग होते-होते बच गई। उन्होंने सवाल उठाया कि जब बिहार में चुनाव हैं तो कांग्रेस वहां वोटर लिस्ट का मुद्दा क्यों उठा रही है, जबकि छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों पर चुप रहती है।

बीएलओ प्रक्रिया से दूरी पर सवाल

चंद्राकर ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा –

  • कांग्रेस बीएलओ की प्रक्रिया में हिस्सा लेने से भागती क्यों है?
  • चुनाव आयोग के नोटिस का कांग्रेस जवाब क्यों नहीं देती?
  • केवल हल्ला-गुल्ला करना ही कांग्रेस की राजनीति रह गई है।

“संस्थाएं चोरी नहीं करतीं”

पूर्व मंत्री ने आगे कहा कि यह पूरा मामला दस्तावेज़ी विषय है। संस्थाएं कभी चोरी नहीं करतीं, बल्कि कांग्रेस ही राजनीति के स्तर को गिराने का काम कर रही है।

सियासत गरमाई

कांग्रेस की पदयात्रा और भाजपा के हमलों के बीच प्रदेश की सियासत गरमा गई है। भाजपा इसे ढोंग और मुद्दाविहीन राजनीति बता रही है, जबकि कांग्रेस इसे लोकतंत्र और जनता की आवाज़ कह रही है। आने वाले दिनों में यह विवाद और गहराने की संभावना है।

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला