बलरामपुर: रामानुजगंज को-ऑपरेटिव बैंक में 8 लाख का फर्जी लोन घोटाला उजागर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Balrampur: Fake loan scam of Rs 8 lakh exposed in Ramanujganj Co-operative Bank

रिपोर्ट- सुनील कुमार

रामानुजगंज (बलरामपुर)। जिले के को-ऑपरेटिव बैंक में एक बड़ा घोटाला सामने आया है। यहां किसानों के नाम पर फर्जी तरीके से लोन पास कर करीब 8 लाख रुपये का आहरण कर लिया गया। मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

रिकवरी नोटिस से हुआ खुलासा

जानकारी के मुताबिक, जिन किसानों के नाम पर लोन पास किया गया था, उन्हें इसकी भनक तक नहीं थी। जब बैंक की ओर से रिकवरी नोटिस भेजा गया, तब जाकर किसानों को पूरे प्रकरण की जानकारी हुई।

एक ही गांव के पांच किसानों के नाम पर लोन

यह भी खुलासा हुआ है कि फर्जीवाड़े में एक ही गांव के पांच किसानों के नाम पर लोन पास किया गया। नियमों को ताक पर रखकर उनके DMR खाते से पैसे का आहरण किया गया। किसानों ने आरोप लगाया कि बैंक प्रबंधन की मिलीभगत से यह फर्जीवाड़ा हुआ है।

बैंक प्रबंधन पर उठे सवाल

इस घोटाले ने को-ऑपरेटिव बैंक की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। किसानों का कहना है कि यदि वे समय पर आवाज़ नहीं उठाते तो उनकी जमीन और संपत्ति भी बंधक बन सकती थी।

जांच की मांग

पीड़ित किसानों ने मामले की गहन जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, प्रशासन भी इस पूरे प्रकरण पर नजर बनाए हुए है। उम्मीद है कि जांच के बाद जल्द ही सच्चाई सामने आएगी।

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला