इंदौर में छात्रा ने जहर पीकर खुद को लगाई आग, प्रेमी की प्रताड़ना से परेशान थी; इलाज के दौरान मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastava

इंदौर: शहर के मल्हारगंज इलाके में रहने वाली 21 वर्षीय छात्रा कृति (काल्पनिक नाम) ने प्रेमी की प्रताड़ना और शादी से इनकार से तंग आकर जहर पीने और खुद को आग लगाने का प्रयास किया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती युवती ने शनिवार शाम दम तोड़ दिया। पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।


घटना का सिलसिला

मल्हारगंज निवासी कृति ने शुक्रवार को पहले जहर पिया और फिर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। इससे पहले उसने ब्लेड और चाकू से खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन डर के कारण ऐसा नहीं कर पाई। यहां तक कि उसने रसोई का गैस नॉब भी खोल दिया था।

पड़ोसियों को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने तुरंत उसे एयरपोर्ट रोड स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। शनिवार शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।


प्रेमी पर गंभीर आरोप

परिजनों के मुताबिक, मृतका का स्कूल का दोस्त हर्ष पांडे (मूल रूप से बिहार निवासी) पिछले लंबे समय से उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। दोनों का अफेयर था और बाद में दोनों ने आईआईएम कॉलेज में पढ़ाई शुरू की।

परिवार का कहना है कि फरवरी 2025 से हर्ष ने उस पर शादी का दबाव डालने के बजाय उसे भावनात्मक रूप से तोड़ना शुरू कर दिया। तनाव के चलते छात्रा का मानसिक इलाज चल रहा था। करीब 20 दिन पहले हर्ष इंदौर छोड़कर चला गया, लेकिन फोन कॉल और चैटिंग के जरिए उसे परेशान करता रहा।


परिवार को मिली धमकी

छात्रा के पिता मंगेश, जो अनाज की दुकान चलाते हैं, ने बताया कि घटना वाले दिन उन्होंने हर्ष को फोन कर उसकी हरकतों पर सवाल उठाया। इसके बाद कुछ लोग अस्पताल आए और परिवार को मामले में चुप रहने की धमकी दी।

हर्ष के पिता हिमाचल प्रदेश में दवाइयों की फैक्ट्री चलाते हैं। हर्ष इंदौर में रिश्तेदारों के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था और आईआईएम से पासआउट है।


पुलिस का बयान

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतका के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। प्राथमिक जांच में हर्ष पर गंभीर आरोप सामने आए हैं। पुलिस जल्द ही आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करेगी।

NH930 Protest: बालोद में NH-930 पर जनप्रतिनिधियों का धरना, चक्काजाम से ठप हुई आवाजाही

NH930 Protest: ड्रेनेज सिस्टम की खामियों पर फूटा गुस्सा, अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी

Lakhimpur : 417 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम योगी ने 331 हिंदू परिवारों को सौंपा जमीन का मालिकाना हक

रिपोर्ट -विकास गुप्ता Lakhimpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी

Madhya Pradesh Top News: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें

read also: Bollywood Underworld Connection : दाऊद इब्राहिम की वजह से चल

Katihar : NH-31 पर बस और पिकअप की भीषण भिड़ंत, 10 की मौके पर मौत, 30 घायल

Report: Manoj kumar Katihar जिले के कोढ़ा थाना अंतर्गत गेराबाड़ी के समीप

Chhattisgarh Top News: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें

read also: Bollywood Underworld Connection : दाऊद इब्राहिम की वजह से चल

12 April 2026 Horoscope

12 April 2026 Horoscope : रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण