दिनेश गुप्ता
गरियाबंद में हाल ही में हुए नक्सल हमले को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अब लगातार सफलता मिल रही है और यह वर्षों की तैयारियों का नतीजा है।
इच्छाशक्ति से मिलती है सफलता
सिंहदेव ने कहा, “अगर इच्छाशक्ति के साथ काम किया जाएगा तो सफलता निश्चित रूप से मिलेगी। जो अभियान 2020 के बाद से तेज हुआ था, अब उसका परिणाम सामने आ रहा है।”
सालों की तैयारी का फल
उन्होंने नक्सल विरोधी अभियान में हालिया कार्रवाई को सफल बताया। उनके अनुसार सुरक्षा बलों और प्रशासन की सालों की मेहनत अब फल दे रही है।





