BY: Yoganand shrivastva
भोपाल: मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने शुक्रवार को नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित उपराष्ट्रपति पद के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने भारत के नए उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने के लिए राज्यपाल श्री पटेल, केरल के राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, राजस्थान के राज्यपाल श्री हरिभाऊ किसनराव बागड़े और कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्तियों के साथ उपस्थित थे। राज्यपाल श्री पटेल इस समारोह में शामिल होने के लिए गुरुवार दोपहर को ही भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे।





