,

बलरामपुर : करमडीहा जंगल में किसानों की फसलों पर हाथी का हमला

- Advertisement -
Ad imageAd image
Balrampur Breaking: Elephant attacks farmers' crops in Karamdiha forest

रिपोर्ट- सुनील कुमार ठाकुर

बलरामपुर ज़िले के करमडीहा जंगल में बीते तीन दिनों से एक हाथी किसानों की नींद उड़ा रहा है। यह हाथी दल से अलग होकर इलाके में लगातार घूम रहा है और खेतों को नुकसान पहुँचा रहा है।

फसलों को किया बर्बाद

गांव के किसानों ने बताया कि हाथी ने धान और मक्के की फसलों को भारी नुकसान पहुँचाया है। तीन से चार किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और वे रातभर खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं।

करमडीहा से वाड्रफनगर की ओर बढ़ा हाथी

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, हाथी का रुख अब करमडीहा जंगल से वाड्रफनगर भगवानपुर की ओर बताया जा रहा है। ग्रामीण लगातार वन विभाग से मदद की मांग कर रहे हैं ताकि उनकी फसलें सुरक्षित रह सकें।

महीनों से इलाके में मौजूद है हाथी

बताया जा रहा है कि यह हाथी पिछले कई महीनों से वाड्रफनगर के वन परिक्षेत्र में मौजूद है। अकेले घूम रहे इस हाथी की वजह से आसपास के गांवों में किसानों को बार-बार फसलों का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

ग्रामीणों में दहशत

गांववालों का कहना है कि हाथी कभी भी खेतों की तरफ निकल आता है और अचानक हमला कर फसलों को रौंद देता है। लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और वन विभाग से त्वरित कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 1 सितंबर 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा