,

Vice Presidential Elections:NDA और इंडी गठबंधन में कड़ा मुकाबला, पक्ष-विपक्ष दोनों को क्रास वोटिंग का खतरा !

Vice Presidential Elections: Tough fight between NDA and Indi alliance, threat of cross voting for both ruling and opposition parties!

Concept: R. P. Shrivastava, Report: Vijay Nandan

देश के उपराष्ट्रपति के चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो गया है। मंगलवार को मतदान होगा और उसी शाम फैसला आएगा। एनडीए ने सी.पी. राधाकृष्णन को मैदान में उतारा है तो इंडिया गठबंधन ने बी. सुदर्शन रेड्डी पर दांव लगाया है दोनों तरफ से मुकाबला कड़ा है। हालांकि आंकड़ों में एनडीए को बढ़त है, लेकिन गुप्त मतदान में समीकरण बदल सकते हैं। क्योंकि क्रास वोटिंग का खतरा बना हुआ है, एनडीए को अपने नंबर गेम पर भरोसा है, तो इंडिया गठबंधन को अंतरआत्मा की आवाज पर भरोसा है। चुनाव से पहले दोनों तरफ तैयारियां चल रही है।

देश के 15 वें उपराष्ट्रपति के चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो गया है. मंगलवार को मतदान होगा। और उसी दिन शाम तक परिणाम आ जाएंगे. इसके साथ ही देश को 50 दिन बाद जगदीप धनखड़ की जगह नए उपराष्ट्रपति मिल जाएंगे. 21 जुलाई को जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफा देने के कारण नए उपराष्ट्रपति का चुनाव हो रहा है। बात करें सत्तापक्ष की तो एनडीए ने महाराष्ट्र के राज्यपाल और तमिलनाडु के वरिष्ठ भाजपा नेता सी.पी. राधाकृष्णन को मैदान में उतार कर दक्षिण भारतीय कार्ड खेला है। राधाकृष्णन दक्षिण भारत के ओबीसी नेता हैं, भाजपा के संगठन में उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई है। वे झारखंड के राज्यपाल रह चुके हैं। तेलंगाना के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी उन्होंने संभाला है। पुदुचेरी के उपराज्यपाल भी रहे हैं।

उपराष्ट्रपति चुनाव 2025
सी पी राधाकृष्णन, एनडीए उम्मीदवार

  • महाराष्ट्र के राज्यपाल
  • तमिलनाडु के वरिष्ठ बीजेपी ओबीसी नेता
  • एनडीए ने दक्षिण भारतीय कार्ड खेला
  • भाजपा संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई
  • झारखंड के राज्यपाल रहे
  • तेलंगाना राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार संभाला
  • पुदुचेरी के उपराज्यपाल रहे

दूसरी ओर, INDIA गठबंधन ने भी दक्षिण भारत कार्ड खेला है. तेलुगु पहचान को प्राथमिकता देते हुए पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज बी. सुदर्शन रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है। वे आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश रहे. गुवाहाटी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश भी रहे। सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश रहे। आपने गोवा लोकायुक्त के रूप में भी कार्य किया। विपक्षी खेमे का प्रयास है कि इस कदम से आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की पार्टियों, खासकर वाईएसआरसीपी, को साथ जोड़ा जाए। हालांकि, वाईएसआरसीपी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी पहले ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को एनडीए प्रत्याशी के समर्थन का आश्वासन दे चुके हैं।

  • उपराष्ट्रपति चुनाव 2025
  • बी. सुदर्शन रेड्डी, इंडिया गठबंधन उम्मीदवार
  • दक्षिण भारत में तेलुगु चेहरा
  • वे आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश रहे
  • गुवाहाटी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रहे
  • सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश रहे
  • गोवा लोकायुक्त भी रहे

उपराष्ट्रपति पद के लिए लोकसभा व राज्यसभा के सदस्य वोट देते हैं। आंकड़ों की बात करें तो लोकसभा में कुल सांसदों की संख्या 542 है। एक सीट खाली है। वहीं राज्यसभा में 245 सांसद होते हैं। अभी 5 सीट खाली हैं। तो मौजूदा स्थिति 240 है। दोनों सदनों का योग है 782 सांसद। जीत के बहुमत का आंकड़ा है 391 सांसद। अब एनडीए के आंकड़े की बात करें तो लोकसभा में 293 और राज्यसभा में 129 सांसद मिलाकर 422 सदस्य हैं। उधर इंडिया गठबंधन के पास दोनों सदनों के सदस्यों को मिलाकर कुल 324 सांसद हैं। इस तरह से सत्तारूढ़ गठबंधन को कुल 422 सदस्यों का समर्थन प्राप्त है। आंकड़ों में NDA को स्पष्ट बढ़त है। हालांकि संसद में विपक्ष की मजबूती से पिछले दो दशक में पहली बार मुकाबला करीबी हो सकता है। उपराष्ट्रपति चुनाव में नियमों के मुताबिक सद्सयों को व्हिप नहीं जारी होता। सभी सांसद पार्टी लाइन पर वोट करें तो एनडीए उम्मीदवार राधाकृष्णन के 422 और विपक्ष के रेड्डी के 324 वोट माने जा रहे हैं। हालांकि गुप्त मतदान में क्रॉस वोटिंग दोनों तरफ से समीकरण बिगाड़ सकती है। इसलिए दोनों ओर से पूरी तैयारी की जा रही है। उधर केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने चुनाव को लेकर एक सनसनीखेज दावा किया है। उनका कहना है कि वह उपराष्ट्रपति चुनाव में बड़ा खेला करने वाले हैं। उनके समर्थक में विपक्ष के सदस्य हैं. जो एनडीए के पक्ष में वोटिंग करेंगे। लेकिन दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन भी अंतरआत्मा की आवाज पर भरोसा कर अपने पक्ष में क्रॉस वोटिंग की उम्मीद कर रहा है। इसलिए इस इम्तिहान में कौन पास होगा और कौन फेल मंगलवार शाम को ही स्थिति स्पष्ट होगी. चैनल हैड आर पी श्रीवास्तव के साथ विजय नंदन, स्वेदश न्यूज।

संसद में सदस्यों की स्थिति

  • लोकसभा में कुल सांसद 542
  • राज्यसभा में मौजूदा स्थिति 240
  • दोनों सदनों में कुल सदस्य 782
  • बहुमत का आंकड़ा 391
  • लोकसभा में एनडीए 293
  • राज्यसभा में एनडीए 129
  • एनडीए कुल सदस्य 422
  • इंडिया गठबंधन कुल सदस्य 324

Kota Medical College Hospital: महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, लापरवाही के आरोप

Kota Medical College Hospital में संतोषी नगर निवासी रेखा देवी की उपचार

Sabour Bike Theft: CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला बाइक चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Sabour Bike Theft मामले में भागलपुर पुलिस को सफलता मिली है। सबौर

Cheetah Project: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी CCB-2, एमपी में बढ़ेगा चीतों का कुनबा

Cheetah Project के तहत मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में एक

Ramanujganj Ganesh Visarjan: डीजे बंद कराने पर भड़के समिति के लोग, थाने का किया घेराव

Ramanujganj Ganesh Visarjan: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के

Agra Mahakumbh 2026: CM साय बोले- अग्रवाल समाज ने व्यापार के साथ रोजगार और जनसेवा में दिया योगदान

Agra Mahakumbh 2026: अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय अग्र महाकुंभ

Maroda Maharashtra Border Road : 3 मीटर की सड़क अब होगी 8 मीटर चौड़ी, राहगीरों में खुशी

Maroda Maharashtra Border Road: कांकेर जिले में मरोड़ा से महाराष्ट्र बॉर्डर तक

Teeja Pora Milan Samaroh: चिरमिरी में जुटीं हजारों महिलाएं, सांसद ज्योत्सना दास महंत हुईं शामिल

संवाददाता:अविनाश चंद्र Teeja Pora Milan Samaroh: एमसीबी जिले के नगर पालिक निगम

Madhupur News: खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: इम्तियाज़ अंसारी Madhupur News मधुपुर। केंद्र सरकार के दोनों सदनों से

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, तैयारियों की समीक्षा की

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं छिंदवाड़ा