,

भोपाल: तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, युवक की मौत

BY: Yoganand Shrivastva

भोपाल: वीआईपी रोड पर सोमवार सुबह करीब 5 बजे एक तेज रफ्तार कार ट्रक से जा टकराई, जिसमें 29 वर्षीय शांतनु अग्निहोत्री की मौत हो गई। हादसा राजा भोज प्रतिमा के पास हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

शांतनु कोलार स्थित दानिश कुंज का निवासी था। वह हाल ही में न्यूजीलैंड से होटल मैनेजमेंट में पढ़ाई पूरी कर भारत लौटा था और गार्डनिंग से जुड़ा व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहा था। रविवार को दोस्तों से मिलने के बाद वह घर लौट रहा था।

टीआई केजी शुक्ला ने बताया कि हादसे के समय शांतनु कार में अकेला था। राहगीरों ने उसे कार से निकालकर 108 एंबुलेंस की मदद से हमीदिया अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Firozabad Electric Shock Death: फिरोजाबाद में करंट लगने से व्यक्ति की मौत, गांव में पसरा मातम

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Electric Shock Death फिरोजाबाद के थाना मटसेना