बैंक ऑफ बड़ौदा ने अनिल अंबानी को भी घोषित किया फ्रॉड, RCOM पर ₹1656 करोड़ का बकाया

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

मुंबई/नई दिल्ली। रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी को बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी धोखाधड़ी (Fraud) का आरोपी घोषित कर दिया है। इससे पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और बैंक ऑफ इंडिया (BOI) भी उन्हें फ्रॉड घोषित कर चुके हैं। यह कार्रवाई रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCOM) से जुड़े कर्ज मामलों में हुई है।

बैंक ऑफ बड़ौदा का दावा: ₹1656 करोड़ बकाया

RCOM को बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से कुल ₹2,462.50 करोड़ का लोन और क्रेडिट लाइन उपलब्ध कराई गई थी। बैंक के अनुसार, 28 अगस्त तक ₹1,656.07 करोड़ का कर्ज अभी भी बाकी है। यह खाता 5 जून 2017 से NPA (नॉन-परफॉर्मिंग एसेट) की श्रेणी में है।
लाइन ऑफ क्रेडिट एक ऐसा प्रावधान है, जिसमें उधारकर्ता तय सीमा तक जरूरत के अनुसार पैसा ले और चुका सकता है।

छापेमारी और जांच जारी

पिछले महीने 24 जुलाई को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस ग्रुप से जुड़े 50 कंपनियों और 35 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसके बाद 23 अगस्त को CBI ने अनिल अंबानी के घर और रिलायंस कम्युनिकेशंस के दफ्तरों पर छापे मारे।

RCOM का पक्ष: “मामला पुराना, आरोप बेबुनियाद”

कंपनी के प्रवक्ता का कहना है कि यह विवाद 12 साल पुराना है। अनिल अंबानी 2006 से 2019 तक केवल नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रहे और उनका कंपनी के दैनिक संचालन या निर्णयों से कोई सीधा संबंध नहीं था। कंपनी ने सभी आरोपों को खारिज किया है और कानूनी लड़ाई लड़ने की बात कही है।

रिलायंस पावर का कहना है कि बैंक ऑफ बड़ौदा की कार्रवाई से उनके व्यापारिक संचालन और वित्तीय प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि अनिल अंबानी तीन साल से ज्यादा समय से कंपनी के बोर्ड में नहीं हैं।

कानून का प्रावधान और दिवालिया प्रक्रिया

बैंकिंग नियमों के तहत, किसी खाते को फ्रॉड घोषित किए जाने के बाद मामला प्रवर्तन एजेंसियों को भेजा जाता है और पांच साल तक उस ग्राहक को नया फंड नहीं दिया जाता। मार्च 2025 तक RCOM पर कुल ₹40,400 करोड़ का कर्ज है और कंपनी 2019 से दिवालिया प्रक्रिया में है। 2020 में कर्जदाता समिति ने रेजोल्यूशन प्लान को मंजूरी दी थी, लेकिन मामला अभी अदालत में लंबित है।

CBI केस और व्यक्तिगत दिवालियापन

हाल ही में CBI ने RCOM के खिलाफ ₹2,929 करोड़ के बैंक फ्रॉड का केस दर्ज किया है। यह मामला SBI से जुड़े कर्ज विवाद से संबंधित है। इसके अलावा, अनिल अंबानी के खिलाफ व्यक्तिगत दिवालिया कार्यवाही भी मुंबई NCLT में चल रही है।
ED ने यस बैंक से लिए गए ₹3,000 करोड़ के लोन धोखाधड़ी मामले में भी ग्रुप के कई परिसरों पर छापेमारी की थी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Jamtara के किसानों के लिए खुशखबरी: सालुका कोल्ड स्टोरेज ने भंडारण शुल्क में दी 25% की भारी छूट

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara झारखंड के जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड स्थित

Bhopal ‘मन की बात’ सकारात्मक सोच बनाने की पहल : राज्यपाल श्री पटेल

Bhopal मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रविवार को भोपाल

Nashik: ढोंगी बाबा अशोक खरात की पुलिस कस्टडी 1 अप्रैल तक बढ़ी, SIT खंगाल रही है मोबाइल डेटा

Nashik महाराष्ट्र की नासिक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कथित ढोंगी बाबा

Bhopal: भगवान महावीर के विचार आज भी हैं प्रासंगिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के श्री मदन

Reengus में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, मोबाइल से हुई पहचान

Reengus: सीकर जिले के रींगस क्षेत्र में फुलेरा से रेवाड़ी जाने वाले

Indore को मिली नई सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया एयरपोर्ट के नए T-1 टर्मिनल का उद्घाटन

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुंबई

Bhopal: महावीर जयंती पर कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

Bhopal राजधानी भोपाल में महावीर जयंती के पावन पर्व के उपलक्ष्य में

Khairagarh: लमानीन नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी

Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर कुम्ही-दपका

chhattisgarh : पखांजूर में नक्सलियों के आत्मसमर्पण से पहले जवानों की मानवता आई सामने

chhattisgarh : जंगल में भूखे-प्यासे नक्सलियों को जवानों ने कराया भोजन, वायरल

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश सरकार ने महावीर जयंती पर अवकाश की तारीख बदलने का किया ऐलान

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने महावीर जयंती के उपलक्ष्य में