PM Modi Indonesia Visit : भारत-इंडोनेशिया संबंधों को बताया ऐतिहासिक और मजबूत
PM Modi Indonesia Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया दौरे के दौरान वहां की संसद को संबोधित करते हुए दोनों देशों के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को नई ऊर्जा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया की संसद में बोलना उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने 140 करोड़ भारतीयों की ओर से इंडोनेशिया की जनता को शुभकामनाएं देते हुए गर्मजोशी से मिले स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्र कभी दूरी का प्रतीक नहीं रहा, बल्कि दोनों देशों को जोड़ने वाला एक मजबूत पुल रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों को लगभग एक ही समय में स्वतंत्रता मिली और आज भी लोकतांत्रिक मूल्यों तथा साझा विरासत के आधार पर दोनों देशों के रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं।

PM Modi Indonesia Visit : ‘प्राबोवो के साथ मेरी दोस्ती कॉपीराइट से परे’, सर्वोच्च सम्मान पर जताया आभार
PM Modi Indonesia Visit : प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने सुबह कॉपीराइट की बात की थी, लेकिन प्यार, दोस्ती, सम्मान और विश्वास पर किसी का कॉपीराइट नहीं हो सकता। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि “राष्ट्रपति प्राबोवो के साथ मेरी दोस्ती कॉपीराइट की सभी सीमाओं से परे है।” पीएम मोदी ने इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने पर भी आभार जताया और कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि भारत विस्तारवाद नहीं बल्कि विकासवाद में विश्वास रखता है और ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना के साथ दुनिया के देशों के साथ साझेदारी को आगे बढ़ा रहा है।
PM Modi Indonesia Visit : उन्होंने अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम के दौर का भी उल्लेख किया और कहा कि जब इंडोनेशिया अपनी आजादी की लड़ाई लड़ रहा था, तब भारत ने संयुक्त राष्ट्र में उसका मजबूती से समर्थन किया था। उन्होंने महान नेता Biju Patnaik की भूमिका को याद करते हुए कहा कि उनके प्रयासों ने दोनों देशों की मित्रता को और मजबूत बनाया।प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि भारत और इंडोनेशिया आने वाले समय में व्यापार, समुद्री सहयोग, संस्कृति, सुरक्षा और वैश्विक विकास के क्षेत्रों में मिलकर नई ऊंचाइयों को हासिल करेंगे।

