Happy Birthday Kailash Kher : अपनी अनोखी और सूफियाना आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले मशहूर गायक कैलाश खेर आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज वे भारतीय संगीत जगत के सबसे लोकप्रिय गायकों में गिने जाते हैं, लेकिन सफलता तक पहुंचने का उनका सफर बेहद कठिन रहा। एक समय ऐसा भी था जब उन्हें रोटी, कपड़ा और मकान जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए करीब सात साल तक संघर्ष करना पड़ा। उनके संघर्ष, आत्मविश्वास और संगीत के प्रति समर्पण ने उन्हें आज इस मुकाम तक पहुंचाया है।

Happy Birthday Kailash Kher : संघर्षों से भरा रहा शुरुआती सफर
कैलाश खेर ने अपने जीवन के कठिन दिनों को याद करते हुए बताया था कि सफलता उन्हें आसानी से नहीं मिली। शुरुआत में उन्हें लगातार असफलताओं का सामना करना पड़ा। कई बार हालात इतने मुश्किल हो गए कि वे पूरी तरह निराश हो गए थे। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपने सपनों का पीछा करना जारी रखा।उनका मानना है कि संघर्ष ने ही उन्हें मजबूत बनाया और हर मुश्किल ने उन्हें जीवन की नई सीख दी।
Happy Birthday Kailash Kher : ‘मैंने उस्तादों से नहीं, हालातों से सीखा’
एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने दर्जी, ट्रक ड्राइवर, प्रिंटिंग प्रेस कर्मचारी और चार्टर्ड अकाउंटेंट के सहायक जैसे कई छोटे-बड़े काम किए, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा,”मुझे लगता है कि मैंने उस्तादों से नहीं, बल्कि हालातों से सीखा है। उन्हीं अनुभवों ने मुझे आज का इंसान बनाया है।”कैलाश ने कहा कि कठिन परिस्थितियों ने उनकी सोच और व्यक्तित्व को निखारा और यही अनुभव उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी बने।
Happy Birthday Kailash Kher : झुग्गियों में बिताए दिन, खाने का भी नहीं था ठिकाना
कैलाश खेर ने बताया कि उन्होंने जीवन का एक लंबा दौर बेहद गरीबी में बिताया। कई बार झुग्गियों में रहना पड़ा और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना भी मुश्किल हो जाता था। उन्होंने कई छोटे-मोटे काम किए ताकि जीवन आगे बढ़ सके।उन्होंने कहा कि लगभग सात वर्षों तक उनके पास खाने और रहने का कोई निश्चित इंतजाम नहीं था। बिना किसी पेशेवर डिग्री के उन्हें जो भी काम मिलता, वही करना पड़ता था।
Happy Birthday Kailash Kher : एक्सपोर्ट बिजनेस में भी आजमाई किस्मत
संगीत में सफलता मिलने से पहले कैलाश खेर ने एक्सपोर्ट बिजनेस में भी हाथ आजमाया। वे राजस्थान से हैंडीक्राफ्ट, हैंड ब्लॉक प्रिंटेड कपड़े, टेबल लैंप और अन्य सजावटी सामान खरीदकर जर्मनी सहित कई देशों में भेजते थे।कुछ समय तक कारोबार अच्छा चला, लेकिन बाद में परिस्थितियां बदल गईं और उन्हें बड़ा आर्थिक झटका लगा। इसके बाद उन्होंने पूरी तरह संगीत को अपना जीवन बना लिया।
Happy Birthday Kailash Kher : संगीत ने बदल दी जिंदगी
लगातार संघर्ष के बाद कैलाश खेर ने संगीत की दुनिया में कदम रखा और अपनी अलग आवाज के दम पर पहचान बनाई। उनके सूफी और भक्ति गीतों ने उन्हें देशभर में लोकप्रिय बना दिया। आज उनके गाए कई गाने लोगों की जुबान पर हैं और उनके लाइव कॉन्सर्ट्स भी काफी पसंद किए जाते हैं।
Happy Birthday Kailash Kher : आज लाखों लोगों के लिए हैं प्रेरणा
कैलाश खेर की कहानी यह साबित करती है कि कठिन परिस्थितियां इंसान की राह जरूर मुश्किल बना सकती हैं, लेकिन यदि हौसला और मेहनत बरकरार रहे तो सफलता जरूर मिलती है। रोटी, कपड़ा और मकान के लिए वर्षों तक संघर्ष करने वाले कैलाश खेर आज भारतीय संगीत जगत के सबसे सम्मानित गायकों में शामिल हैं और लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बने हुए हैं।
read more : Highest Civilian Honour : इंडोनेशिया ने पीएम मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित

