Isa Ahmad
Chhattisgarh Politics: स्वास्थ्य व्यवस्था पर सरकार को घेरा, आयुष्मान योजना पर उठाए सवाल
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के बयान पर तीखा पलटवार करते हुए राज्य सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री को इस तरह की भाषा बोलने के बजाय अपनी सरकार की उपलब्धियां बतानी चाहिए, क्योंकि जनता वास्तविक स्थिति से अच्छी तरह वाकिफ है।
Chhattisgarh Politics: धनेंद्र साहू ने आरोप लगाया कि प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के नाम पर मरीजों का शोषण किया जा रहा है। उनका कहना है कि सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों से इलाज का शुल्क भी लिया जाता है और साथ ही आयुष्मान योजना के तहत भी राशि का दावा किया जाता है। उन्होंने इसे प्रदेश का बड़ा घोटाला बताते हुए कहा कि सरकारी अस्पतालों में दवाइयों की कमी है, मरीजों को बाहर से दवाइयां खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है और डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों के कई पद खाली पड़े हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।
Chhattisgarh Politics: जल-जंगल-जमीन और किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस करेगी आंदोलन
Chhattisgarh Politics: पूर्व मंत्री ने राज्य में जल, जंगल और जमीन के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की खनिज और वन संपदा निजी कंपनियों के हवाले की जा रही है, जिससे अंधाधुंध वन कटाई हो रही है और आदिवासियों के पारंपरिक अधिकार प्रभावित हो रहे हैं।
Chhattisgarh Politics: धनेंद्र साहू ने कहा कि कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर योजनाबद्ध तरीके से आंदोलन करेगी और आवश्यकता पड़ने पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी इसमें शामिल हो सकते हैं।
read also: Overthinking : क्या एक ही बात दिमाग में घूमती रहती है, मनोचिकित्सक ने बताया ओवरथिंकिंग से कैसे बचें
Chhattisgarh Politics: आगामी मानसून सत्र को लेकर उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर खाद और बिजली नहीं मिल रही है, बाजार में नकली बीज की शिकायतें सामने आ रही हैं और सरकार इन समस्याओं के समाधान में विफल रही है। उनके अनुसार, इन परिस्थितियों में सरकार का नैतिक अधिकार कमजोर हो गया है और विपक्ष विधानसभा में जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगा।





