Agra Encroachment Drive Controversy: विभव नगर में बुलडोज़र कार्रवाई पर भारी हंगामा, झुग्गीवासियों ने सड़क जाम कर किया उग्र प्रदर्शन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Agra Encroachment Drive Controversy

Report: Farhan khan

Agra Encroachment Drive Controversy उत्तर प्रदेश के ताजनगरी आगरा में नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान एक बार फिर बड़े विवादों के घेरे में आ गया है। ताजगंज थाना क्षेत्र के विभव नगर चौराहे पर प्रशासन द्वारा झुग्गियों को ध्वस्त किए जाने के बाद स्थानीय निवासियों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। इस अचानक हुई कार्रवाई के विरोध में सैकड़ों पीड़ितों ने सड़क पर उतरकर नगर निगम और शासन की “बुलडोज़र नीति” के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों द्वारा चक्काजाम किए जाने के कारण पूरे इलाके में यातायात ठप हो गया, जिससे राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Agra Encroachment Drive Controversy बिना पुनर्वास व्यवस्था के 30 झुग्गियों पर चलाया गया बुलडोज़र

Agra Encroachment Drive Controversy मिली जानकारी के अनुसार, ताजगंज के विभव नगर चौराहे के पास नगर निगम का दस्ता दलबल और बुलडोज़र के साथ पहुंचा था। टीम ने वहां बनी लगभग 30 झुग्गियों को अवैध बताते हुए ढहाने की कार्रवाई शुरू कर दी। अपनी आंखों के सामने आशियाना उजड़ता देख महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे बिलख पड़े और प्रशासनिक टीम का विरोध करने लगे। देखते ही देखते पूरा इलाका विरोध प्रदर्शन के अखाड़े में तब्दील हो गया और लोगों ने सड़क के बीचों-बीच बैठकर जाम लगा दिया।

Agra Encroachment Drive Controversy ’30 वर्षों से रह रहे थे, सिर छुपाने की जगह भी नहीं छोड़ी’— पीड़ितों का आरोप

कार्रवाई का पुरजोर विरोध कर रहे झुग्गीवासियों ने स्थानीय प्रशासन और “बुलडोज़र बाबा” के खिलाफ तीखा आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे पिछले लगभग 30 सालों से इसी जगह पर रहकर मजदूरी और मेहनत करके अपने परिवारों का भरण-पोषण कर रहे हैं। पीड़ितों का गंभीर आरोप है कि नगर निगम ने उन्हें बिना कोई पूर्व नोटिस दिए या रहने की वैकल्पिक व्यवस्था (पुनर्वास) मुहैया कराए बिना ही बर्बरतापूर्वक बुलडोज़र चला दिया, जिससे वे इस मौसम में खुले आसमान के नीचे आने को मजबूर हो गए हैं।

Agra Encroachment Drive Controversy सड़क पर लगी वाहनों की लंबी कतारें, मौके पर पहुंची पुलिस

झुग्गीवासियों के उग्र प्रदर्शन और चक्काजाम के कारण विभव नगर चौराहे के दोनों तरफ वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं। हंगामे और कानून-व्यवस्था बिगड़ने की सूचना मिलते ही ताजगंज थाने की पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचकर उन्हें समझाने-बुझाने का प्रयास किया। अधिकारियों द्वारा उचित मंच पर बात रखने और राहत का आश्वासन दिए जाने के बाद स्थिति को नियंत्रित करने और यातायात को सुचारू रूप से बहाल कराने की कोशिशें जारी रहीं।

Read this: Today Weather : 22 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं