,

Shocking Crime in Fatehpur UP: पत्नी की हैवानियत! पति पर डंडों से हमला कर लहूलुहान किया, फिर चारपाई से बांधकर दिया बिजली का करंट

- Advertisement -
Ad imageAd image
Shocking Crime in Fatehpur UP

Shocking Crime in Fatehpur UP उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में पति-पत्नी के बीच बढ़ते हिंसक विवादों की कड़ी में एक और बेहद चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। मलवां क्षेत्र में कुछ दिनों पहले पत्नी द्वारा पति को जिंदा जलाने की घटना की गूंज अभी शांत भी नहीं हुई थी कि अब औंग थाना क्षेत्र के परसदेपुर गांव में एक पत्नी ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। यहां एक महिला ने अपने पति पर डंडों से जानलेवा हमला करने के बाद उसे चारपाई से बांध दिया और बिजली के तारों से करंट देकर उसे जान से मारने का प्रयास किया। पड़ोसियों की सूझबूझ से पीड़ित की जान बच सकी।

Shocking Crime in Fatehpur UP काम से लौटते ही दरवाजा खोलते ही शुरू कर दी पिटाई

Shocking Crime in Fatehpur UP मिली जानकारी के अनुसार, परसदेपुर गांव के रहने वाले संजीव तिवारी पेशे से हलवाई हैं। रविवार रात करीब 12 बजे वह एक पूर्व प्रधान के घर पर सामूहिक भोज बनाने का काम निपटाकर अपने घर लौटे थे। संजीव ने जैसे ही अपने घर का मुख्य दरवाजा खटखटाया, अंदर से उनकी पत्नी रन्नो ने गेट खोला और कुछ समझने से पहले ही पति के सिर पर डंडे से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। अचानक हुए इस हमले में संजीव गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।

Shocking Crime in Fatehpur UP चारपाई से बांधकर बिजली का करंट लगाने का सनसनीखेज आरोप

परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों के मुताबिक, संजीव को लहूलुहान करने के बाद पत्नी उन्हें घसीटते हुए कमरे के भीतर ले गई। वहां उसने संजीव को रस्सियों के सहारे एक चारपाई से कसकर बांध दिया। इसके बाद उनके हाथ और पैर में बिजली के नंगे तार लपेटकर उन्हें करंट देना शुरू कर दिया। संजीव की दर्दनाक चीखें सुनकर आस-पड़ोस के लोग अनहोनी की आशंका में तुरंत दीवार फांदकर घर के अंदर दाखिल हुए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बिजली का कनेक्शन काटा, रस्सियां खोलीं और संजीव को मौत के मुंह से बाहर निकाला।

Shocking Crime in Fatehpur UP हालत नाजुक, कानपुर रेफर; जांच में जुटी पुलिस

घटना की भनक लगते ही संजीव के छोटे भाई सुमित तिवारी ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल संजीव को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, डॉक्टरों ने उनके सिर की गंभीर चोट और बिजली के झटकों के कारण हालत को बेहद नाजुक पाया, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए कानपुर के एलएलआर (LLR) अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि इस खतरनाक साजिश में पत्नी के साथ कुछ बाहरी लोग भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की गहन तफ्तीश शुरू कर दी है।

Read this: Guna Police Brutality Case: मांझी परिवार पर खाकी का कहर! आधी रात को घर में घुसी पुलिस, बिना वारंट बेटों को उठाकर थाने में पीटा

Vaibhav Suryavanshi ने बल्ले से किया निराश, गेंद से मचाया तहलका, 4 गेंद में झटके 2 विकेट

Vaibhav Suryavanshi: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा।

Basuhara Water Crisis: शंभूगंज के बसुहारा गांव में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Basuhara Water Crisis जिले के शंभूगंज प्रखंड अंतर्गत झखरा पंचायत के बसुहारा

Anganwadi Supervisor Death: ट्रेन की चपेट में आने से आंगनबाड़ी सुपरवाइजर की मौत, निरीक्षण के लिए जा रही थीं केंद्र

रिपोर्टर : सुभम कुमार Anganwadi Supervisor Death फतुहा-इस्लामपुर रेलखंड पर डियांवा हॉल्ट

Trump के टैरिफ पर कनाडा का पलटवार, अमेरिका पर जवाबी शुल्क लगाने की तैयारी;

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति को लेकर अमेरिका और

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. 15 घंटे तक टापू पर

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. आधे एमपी में आज