Jamtara BJP Monthly Organization Meeting: भाजपा नगर इकाई की मासिक बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन; SIR अभियान के तहत बूथ स्तर पर सक्रिय होंगे कार्यकर्ता

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Jamtara BJP Monthly Organization Meeting

Report: Ratan kumar

Jamtara BJP Monthly Organization Meeting भारतीय जनता पार्टी (BJP) जामताड़ा नगर इकाई की तीसरी मासिक संगठनात्मक बैठक मंगलवार को दुमका रोड स्थित पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई। नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में पार्टी की हालिया गतिविधियों की समीक्षा की गई और आगामी राजनैतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक का मुख्य फोकस मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को बूथ स्तर पर प्रभावी बनाने और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मरण पक्ष कार्यक्रमों को गति देने पर रहा।

Jamtara BJP Monthly Organization Meeting राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर बैठक, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

Jamtara BJP Monthly Organization Meeting बैठक के एजेंडे पर प्रकाश डालते हुए नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत ने बताया कि यह महत्वपूर्ण बैठक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशों और प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित की गई। इस दौरान ‘डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मरण पक्ष’ के तहत नगर क्षेत्र में चलाए जा रहे विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट देखी गई। इसके साथ ही, कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए उनके दिए बलिदान को याद किया।

Jamtara BJP Monthly Organization Meeting एसआईआर (SIR) अभियान को लेकर बनी रणनीति: फर्जी नामों को हटाने और नए वोटर्स जोड़ने पर जोर

बैठक में मौजूद वरिष्ठ भाजपा नेता संतान मिश्रा ने आगामी संगठनात्मक प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर पूरी तरह सक्रिय रहे, ताकि कोई भी योग्य नागरिक मतदाता सूची (Voter List) में नाम दर्ज कराने से न छूटे। इसके साथ ही, बैठक में चुनावी शुचिता बनाए रखने के लिए ऐसे नामों को नियमानुसार सूची से विलोपित कराने पर भी जोर दिया गया जो अब नगर में नहीं रहते या जिनका देहांत हो चुका है।

Jamtara BJP Monthly Organization Meeting बैठक में जिला और नगर स्तर के पदाधिकारियों की रही गरिमामयी मौजूदगी

इस संगठनात्मक बैठक में जामताड़ा भाजपा के कई शीर्ष और सक्रिय चेहरे एक मंच पर नजर आए। बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष मोहन शर्मा, जिला मंत्री आभा आर्या, जिला सह कार्यालय मंत्री पिंटू गुप्ता के साथ-साथ नगर महामंत्री रथु दास एवं ब्रजेश राउत शामिल हुए। इनके अलावा विनोद चौबे, ज्योति देवी, सपन महतो, राजेश कुमार, मिथिलेश बर्मन और काजल कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई और आगामी अभियानों को धरातल पर सफल बनाने का संकल्प लिया।

Read this: High-Tech Horticulture : किसानों की उन्नति, पशुपालन संग प्राकृतिक खेती,पारंपरिक खेती के बाद अब हाईटेक बागवानी