,

Indore News: राहुल गांधी का बयान, सिख समाज ने प्रदर्शन कर कड़ी कार्रवाई की मांग

- Advertisement -
Ad imageAd image
INdore

इंदौर में सिख समाज ने संस्था “म.प्र. सिख यूथ फ़ोरम” के बैनर तले इंदौर संभागायुक्त कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का मुख्य कारण कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा वर्जीनिया में दिये गए बयान को बताया गया, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि भारत में लड़ाई इस बात को लेकर है कि क्या सिखों को पगड़ी पहनने की अनुमति दी जाएगी।

कही गई ये बात

सिख समाज के सदस्यों ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि राहुल गांधी का यह बयान पूरी तरह से झूठा और भारत की छवि को विदेशी धरती पर खराब करने वाला है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत में सिखों को पगड़ी पहनने, कड़ा पहनने और गुरुद्वारे जाने की पूरी स्वतंत्रता है। उनके अनुसार, राहुल गांधी का बयान सिख समुदाय की धार्मिक स्वतंत्रता और भारतीय लोकतंत्र के प्रति असम्मान प्रकट करता है। प्रदर्शन के दौरान, सिख समाज ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा।

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 13 अगस्त 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से