Israel-Houthi War: इजराइल का हूथियों पर बड़ा एयरस्ट्राइक, PM और मंत्रिमंडल को लक्ष्य बनाया

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

इजराइल ने यमन की राजधानी सना में अब तक का सबसे बड़ा एयरस्ट्राइक किया है। इस हमले में दावा किया जा रहा है कि हूथियों के प्रधानमंत्री अहमद अल-रहावी, रक्षा मंत्री और अन्य वरिष्ठ मंत्रियों को निशाना बनाया गया और कई की मौत हुई है।

इजराइली सेना के अनुसार, हमला उस समय हुआ जब हूथियों के शीर्ष नेता अब्दुल-मलिक अल-हूती का रिकॉर्ड किया गया भाषण प्रसारित हो रहा था। इजराइल ने कहा कि यह एयरस्ट्राइक हूथियों द्वारा उनके ऊपर दागे गए ड्रोन के जवाब में किया गया था। हमला इतना तगड़ा था कि सना में प्रधानमंत्री रहावी और मंत्रिमंडल के लगभग 10 सदस्य मारे गए।

हूतियों की ओर से भी इस हमले की पुष्टि की गई है और बताया गया है कि हमला तब हुआ जब मंत्रियों की एक बैठक चल रही थी। घटना ने यमन में राजनीतिक अस्थिरता और तनाव को और बढ़ा दिया है।


इजराइल-हमास संघर्ष और मानवीय संकट

इजराइल और हमास के बीच 22 महीने से जारी संघर्ष में गाजा में अब तक 63,025 फलस्तीनियों की मौत हो चुकी है। गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजराइली हमलों के कारण नागरिकों, महिलाओं और बच्चों पर गंभीर प्रभाव पड़ा है।

संयुक्त राष्ट्र की खाद्य एजेंसी ने चेतावनी दी है कि गाजा शहर में भुखमरी का संकट गंभीर रूप ले रहा है। विश्व खाद्य कार्यक्रम की कार्यकारी निदेशक सिंडी मैकेन ने कहा कि उन्होंने गाजा में हालात व्यक्तिगत रूप से देखे और वहां माताओं और बच्चों की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है।


अंतरराष्ट्रीय और राजनीतिक पहलू

इस घटना के बाद वैश्विक ध्यान यमन और मध्यपूर्व की सुरक्षा स्थिति की ओर बढ़ गया है। इजराइल-हूतियों संघर्ष ने क्षेत्रीय स्थिरता पर गंभीर असर डाला है और कई देशों के विदेश मंत्री और अंतरराष्ट्रीय संगठन मानवीय मदद पर जोर दे रहे हैं।

इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भी चिंता व्यक्त की है कि गाजा में लोगों को पर्याप्त भोजन नहीं मिल रहा है और क्षेत्र में मानवीय संकट गंभीर है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Balram Krishi Mahotsav 2026 : आधुनिक कृषि को नई गति, अन्नदाता की प्रगति

Balram Krishi Mahotsav 2026 : 'बलराम कृषि महोत्सव-2026' मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 'कृषक

Balram Krishi Mahotsav 2026 : आधुनिक कृषि को नई गति, अन्नदाता की प्रगति

Balram Krishi Mahotsav 2026 : 'बलराम कृषि महोत्सव-2026' मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 'कृषक

Suspicious Death: पेड़ से लटका मिला 18 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Suspicious Death फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में

Lucknow Meeting: लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले पूर्व झारखंड मुख्यमंत्री रघुवर दास

Lucknow Meeting उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मंगलवार, 15 जुलाई

Budni Road Accident: बुदनी में भीषण सड़क हादसा, खड़े डम्पर से टकराया आयशर ट्रक; 2 की मौत, 1 घायल

रिपोर्ट: आशीष श्रीवास्तव Budni Road Accident सीहोर जिले के बुदनी स्थित गड़रिया

Pendra Road Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को कुचला, दोनों की मौके पर मौत

Pendra Road Accident: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले के पेंड्रा नगर में

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा