अमरोहा: “मुझे पुलिस चौकी में बेइज्जत किया गया” – व्यापारी ने वीडियो और सुसाइड नोट छोड़ा, फांसी लगाकर दी जान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक कपड़ा व्यापारी ने आत्महत्या कर ली। व्यापारी ने मरने से पहले वीडियो संदेश रिकॉर्ड किया और एक सुसाइड नोट भी छोड़ा, जिसमें उसने कई लोगों पर मानसिक प्रताड़ना और पुलिस चौकी में अपमानित करने के आरोप लगाए। घटना के बाद परिजनों में गुस्सा और आक्रोश है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


व्यापारी की पहचान और घटना का विवरण

मृतक की पहचान मोहल्ला नल नई बस्ती निवासी गुफरान के रूप में हुई है। गुफरान हैंडलूम का व्यवसाय करते थे। शुक्रवार देर रात उन्होंने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गुफरान ने मौत से पहले एक वीडियो संदेश रिकॉर्ड किया और एक सुसाइड नोट भी छोड़ा। इसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए मोहल्ले के कुछ लोगों और स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए।


सुसाइड नोट और वीडियो में लगाए गए आरोप

गुफरान द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो और लिखे गए नोट के अनुसार, मुख्य आरोपी फजल अहमद के साथ-साथ सोनू कबाब वाला, बबलू, मोहसिन, अय्यूब बावर्ची, तंजीम बेग, सलीम और सना नामक लोगों पर उन्हें लगातार धमकाने और परेशान करने का आरोप लगाया गया।

उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें पुलिस चौकी में दरोगा के सामने गालियां दी गईं और गोली मारने की धमकी तक दी गई, लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने कोई कार्रवाई नहीं की। घर लौटने के कुछ घंटे बाद उन्होंने यह कदम उठा लिया।


परिजनों का आक्रोश

मृतक के पिता अपने पोते-पोतियों और परिजनों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे और न्याय की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो वह अपनी पोतियों को मार देंगे और खुदकुशी कर लेंगे।


पुलिस की कार्रवाई

अमरोहा पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर और वीडियो सबूत के आधार पर मुख्य आरोपी फजल अहमद सहित नामजद सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Hanuman Jayanti Raipur: रायपुर में हनुमान जयंती की धूम, राज्यपाल रमेन डेका ने किए दर्शन

Hanuman Jayanti Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में Hanuman Jayanti बड़े हर्ष

Cinema पर्दे पर ‘रामायण’ के 100 साल: मूक फिल्मों से VFX युग तक का सफर, जब गांधी जी भी हुए थे मुग्ध

Cinema भारतीय संस्कृति का प्राण 'रामायण' केवल एक धर्मग्रंथ नहीं, बल्कि मनोरंजन

Hanuman Janamutsav पर देशभर में भव्य आयोजन, कोटा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Hanuman Janamutsav के पावन अवसर पर पूरे देश में भव्य धार्मिक कार्यक्रम

Monkey Terror: सक्ती में बंदरों का आतंक, 18 लोग घायल, गांवों में दहशत का माहौल

Monkey Terror: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के मालखरौदा क्षेत्र में इन दिनों

रणबीर कपूर की फिल्म “Ramayana” का टीजर हुआ रिलीज, फैंस में रोमांच की लहर

Ramayana: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायणम्' का टीजर बुधवार को रिलीज़ कर

अनीता आडवाणी की अपील खारिज, Rajesh Khanna से संबंध को नहीं मिला वैधानिक दर्जा

Rajesh Khanna: बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को अभिनेता अनीता आडवाणी की