,

सरकारी कर्मचारी की मौत के बाद दो महिलाओं ने दावा किया पत्नी होने का, दो-दो मृत्यु प्रमाण पत्र जारी; मामला उलझा

BY: Yoganand Shrivastva

हापुड़, यूपी: उत्तर प्रदेश के हापुड़ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां उत्तराखंड सरकार के कर्मचारी अरुण कुमार वर्मा का एक ही व्यक्ति के लिए दो अलग-अलग राज्य से मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिए गए।

उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत अरुण कुमार वर्मा का पहले से ही करणप्रयाग, चमोली, उत्तराखंड में मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया था। लेकिन एक हापुड़ निवासी महिला की शिकायत पर हापुड़ नगर पालिका ने फर्जी तथ्यों के आधार पर उनका दूसरा मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया, जिसमें मृतक का स्थान जनपद हापुड़ और पत्नी के रूप में मीना वर्मा का नाम अंकित था।


मामला कैसे सामने आया

शिकायतकर्ता महिला चंद्रकला ने बताया कि उनकी शादी अरुण कुमार वर्मा से 18 नवंबर 2005 को हुई थी और उनके तीन बच्चे हैं। उनके पति की मृत्यु 1 जून 2024 को उत्तराखंड के सरकारी अस्पताल में हुई। इसके बाद चंद्रकला ने मृतक आश्रित लाभ और ग्रेच्युटी के लिए आवेदन किया।

लेकिन उन्हें यह जानकारी मिली कि किसी अन्य महिला ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पहले ही मृतक आश्रित लाभ के लिए आवेदन कर दिया था।


हापुड़ से जारी दूसरा मृत्यु प्रमाण पत्र

जनपद हापुड़ की नगर पालिका ने 19 जुलाई 2024 को दूसरा मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया, जिसमें मृतक की पत्नी के रूप में मीना वर्मा का नाम दर्शाया गया। इस प्रमाण पत्र में मृत्यु का स्थान हापुड़ अंकित किया गया।

चंद्रकला का आरोप है कि यह फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर दूसरी महिला ने उनके पति के मृतक आश्रित लाभ और सरकारी सुविधाओं को हड़पने की साजिश रची।


पुलिस जांच

हापुड़ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एडिशनल एसपी विनीत भटनागर ने बताया कि दो अलग-अलग राज्य से एक ही व्यक्ति के मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होने की गुत्थी को प्राथमिक रूप से जांचा जा रहा है। यदि फर्जीवाड़ा साबित होता है, तो संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

पुलिस का कहना है कि फिलहाल दो अलग-अलग प्रमाण पत्रों की सत्यता की पुष्टि की जा रही है, और जांच पूरी होने के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Murder Case: ममेरे भाई ने सब्बल से किया हमला, 28 वर्षीय युवक की मौत; आरोपी गिरफ्तार

Murder Case गौरझामर थाना क्षेत्र के ग्राम बहेरिया में आपसी विवाद के

Murder Case: ममेरे भाई ने सब्बल से किया हमला, 28 वर्षीय युवक की मौत; आरोपी गिरफ्तार

Murder Case गौरझामर थाना क्षेत्र के ग्राम बहेरिया में आपसी विवाद के

Banbihari Temple Khairagarh: 300 साल पुराने मंदिर को संरक्षण का इंतजार, जन्माष्टमी पर उमड़ी भीड़

Banbihari Temple Khairagarh: 300 साल पुराने मंदिर को संरक्षण का इंतजार, जन्माष्टमी

Jamtara News: जामताड़ा स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara News जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक

Abhishek Sharma के जन्मदिन पर युवराज सिंह का अनोखा अंदाज, गुरु ने शिष्य से लिए ऐसे वादे कि वीडियो हो गया वायरल

Abhishek Sharma: भारतीय क्रिकेट के युवा और आक्रामक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा

Krishna Janmabhoomi: जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचे सीएम योगी, ‘लाला’ के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

Krishna Janmabhoomi श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

Janmashtami Celebration: बाल गोपाल संग झूमे सीएम मोहन यादव, जन्माष्टमी पर फोड़ी मटकी, खिलाई माखन-मिश्री

Janmashtami Celebration श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास भक्तिमय माहौल में

CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

CM Yogi Adityanath उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

IAF Exercise: 17 दिन के युद्धाभ्यास से बढ़ी हलचल, भारतीय वायुसेना की तैयारी पर दुनिया की नजर

BY: Yoganand Shrivastva राजस्थान सेक्टर में होगा व्यापक सैन्य अभ्यासIAF Exercise भारतीय

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ में 2

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. राधा नहीं, सुदामा

CM हेमंत सोरेन का बड़ा प्लान, झारखंड के शहरीकृत जिलों में विकसित होंगी सैटलाइट टाउनशिप

CM हेमन्त सोरेन ने गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में अधिकारियों के साथ