BY: Yoganand Shrivastva
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जेल विभाग को प्रदेश की जेलों में बंद पात्र दंडित बंदियों की सजा में लगभग 60 दिन की छूट देने के निर्देश दिए हैं। इस छूट का लाभ विभिन्न जेलों में बंद लगभग 14 हजार बंदियों को मिलेगा।
प्रदेश में कुल 21 हजार बंदी हैं, जिनमें से यह छूट पात्र बंदियों पर लागू होगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि गंभीर अपराधों के दोषियों—जैसे आतंकवादी गतिविधि, लैंगिक अपराध (पास्को या बलात्कार), मादक पदार्थ से जुड़े अपराध और दो से अधिक हत्या—की सजा में कोई छूट नहीं होगी; उनकी सजा यथावत रहेगी।
इस निर्णय से जेलों में बंद बंदियों के बीच उत्साह और सकारात्मक माहौल बनेगा और जन्माष्टमी के अवसर पर उनके लिए यह एक विशेष पहल के रूप में देखा जा रहा है।





