,

इंदौर में दर्दनाक हादसा: बारिश से गिरी दीवार, 3 की मौत, 1 घायल

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर के बिजलपुर (राऊ) क्षेत्र में सोमवार दोपहर भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। शिव सिटी कॉलोनी में बन रही पानी की टंकी की दीवार अचानक ढह गई, जिसकी चपेट में आकर तीन मजदूरों की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसा कैसे हुआ?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ। मजदूर पानी की टंकी की दीवार का निर्माण कर रहे थे कि अचानक बारिश से कमजोर हुई दीवार गिर पड़ी। सबसे पहले घटना को जेसीबी चालक ने देखा और तुरंत ठेकेदार को सूचना दी।

मृतक और घायल

पुलिस ने बताया कि इस हादसे में गौतम राठोर (25), रामेश्वर (55) और टीटू (20) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सोहन (18) नाम का युवक घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस और परिजनों का हाल

सूचना मिलते ही राजेंद्र नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतकों के परिवार

  • गौतम राठोर के परिवार में पिता, एक छोटा भाई और दो बहनें हैं। पिता भी मकान निर्माण कार्य से जुड़े हुए हैं।
  • रामेश्वर का एक भाई है। उनकी पत्नी उन्हें छोड़कर जा चुकी है। बेटी मां के साथ रहती है, जबकि बेटा रामेश्वर के पास था।
  • टीटू के परिजनों का भी इस घटना के बाद हाल बेहाल है।

तस्वीरों में मंजर

  • हादसे के कुछ देर पहले ही एक और दीवार गिर चुकी थी।
  • घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
  • पुलिस ने मौके से शवों को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

Michael Hussey ने ठुकराया इंग्लैंड का ऑफर, टेस्ट टीम के बैटिंग कोच बनने से किया इनकार

Michael Hussey : इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोचिंग सेटअप में बदलाव का

Dabra News: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, वारदात की आशंका

Report: Santosh Saravgee Dabra News डबरा अनुविभाग में पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई

सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर Disha Salian की मौत की होगी CBI जांच, बॉम्बे HC का बड़ा फैसला

Disha Salian: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की

PM Modi से मिले अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव, SCO बैठक के बीच हुई अहम बातचीत

PM Modi: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. जबलपुर समेत MP