,

भदोही में दर्दनाक हादसा: पति का शव लेकर लौट रही पत्नी की सड़क दुर्घटना में मौत

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भदोही, उत्तर प्रदेश के भदोही ज़िले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। दिल्ली से अपने पति का शव लेकर बिहार लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। तेज़ रफ्तार एंबुलेंस गोपीगंज के पास एक खड़े कंटेनर से जा टकराई, जिससे दो महिलाओं की मौके पर ही जान चली गई और कई लोग घायल हो गए।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, वरुण नामक व्यक्ति का दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया था। उनका शव उनकी पत्नी ममता और अन्य परिजन एंबुलेंस से लेकर बिहार के गया ज़िले में स्थित अपने घर लौट रहे थे। नेशनल हाईवे-19 पर गोपपुर के पास पहुंचते ही एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े कंटेनर से भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए।

दो महिलाओं की मौत, कई घायल

इस हादसे में वरुण की पत्नी ममता और उनकी रिश्तेदार बेबी की मौके पर ही मौत हो गई। एंबुलेंस चालक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत गोपीगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। कंटेनर का चालक और खलासी भी इस टक्कर में घायल हुए हैं।

घटना के बाद माहौल गमगीन

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का कहना है कि वरुण की मौत से परिवार पहले ही सदमे में था, और अब ममता व बेबी की असमय मृत्यु ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया।

अमित कुमार, जो मृतक परिवार के करीबी हैं, ने कहा,

“वरुण की मौत का ग़म हम सह भी नहीं पाए थे कि यह हादसा हो गया। एक ही दिन में हमारे घर की तीन जिंदगियां चली गईं।”

Mainpat Ghunghta Bridge Accident: दूसरे दिन नदी से मिला लापता युवक का शव, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Mainpat Ghunghta Bridge Accident अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में हुए घुनघंटा पुल

Chakrata Accident : चकराता सड़क पर भीषण हादसा, 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच घायल

रिपोर्ट: इंद्रपाल सिंह Chakrata Accident : चकराता। उत्तराखंड के चकराता में सहिया