,

हर प्रभावित नागरिक तक मदद पहुँचे — सिंधिया का स्पष्ट निर्देश

BY: Yoganand Shrivastva

भोपाल। केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज दिल्ली से भोपाल रवाना हुए, जहां से वे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ गुना संसदीय क्षेत्र के शिवपुरी और गुना जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का आज सोमवार को संयुक्त रूप से दौरा करेंगे। सिंधिया पहले से ही क्षेत्र की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं जिससे राहत कार्यों में समन्वय और तेजी लाई जा सके। इस दौरान वे इन जिलों में बाढ़ से उत्पन्न परिस्थितियों का प्रत्यक्ष अवलोकन करेंगे, राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा करेंगे और प्रभावित नागरिकों से संवाद स्थापित करेंगे। यह दौरा केंद्र व राज्य सरकार की संयुक्त प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जिसमें नागरिकों को हरसंभव सहायता देने का संकल्प दोहराया जाएगा। मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री दोनों ही संबंधित जिला प्रशासन से जमीनी हालात की जानकारी लेंगे और आवश्यक निर्देश देंगे।

राहत कार्यों में तेज़ी के लिए निर्देश
अत्यधिक वर्षा के कारण गुना संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गुना, अशोकनगर और शिवपुरी जिले गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं। इस स्थिति की गंभीरता को देखते हुए श्री सिंधिया ने पहले ही क्षेत्रीय प्रशासन को निर्देश जारी किए थे कि राहत कार्यों में कोई देरी या लापरवाही न हो। उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षा, भोजन, स्वच्छ पेयजल और चिकित्सा सुविधाओं की तत्काल उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। सिंधिया ने यह भी स्पष्ट किया था कि हेलीकॉप्टर, नाव या अन्य आवश्यक संसाधनों का तत्काल उपयोग किया जाए और कोई भी प्रभावित नागरिक राहत से वंचित न रहे।

स्थानीय प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी का आह्वान
बाढ़ की गंभीरता को देखते हुए सिंधिया ने केंद्रीय गृह मंत्रालय एवं रक्षा मंत्रालय से समन्वय स्थापित किया था। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भी लगातार संपर्क में रहकर समन्वय सुनिश्चित किया था। उन्होंने स्थानीय विधायकों, पंचायत प्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों से अपील की थी कि वे संवेदनशीलता और समर्पण के साथ राहत कार्यों में भाग लें।

Jamtara News: जामताड़ा में अग्निमित्रा पॉल का जोरदार स्वागत, दुर्गा पूजा को लेकर दिया बड़ा बयान

रिपोर्ट: रतन कुमार Jamtara News पश्चिम बंगाल की उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल गुरुवार

Bihar Flood: नवगछिया के मदरौनी में कोसी का कहर, सड़कों और घरों में पांच फीट से ज्यादा पानी

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bihar Flood भागलपुर के नवगछिया अनुमंडल के मदरौनी

Yogi Adityanath: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मथुरा पहुंचे CM योगी, नन्हें कान्हाओं पर बरसाया स्नेह

Yogi Adityanath श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुंचे।

Swine Flu Ayurvedic Treatment: स्वाइन फ्लू में कौन सी जड़ी-बूटियां हो सकती हैं मददगार

Swine Flu Ayurvedic Treatment: इन दिनों स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण को

Korba Unidentified Dead Body: खेत में अज्ञात शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Korba Unidentified Dead Body: कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए रिश्वत

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. भोपाल की न्यू मार्केट

Gorakhpur: गोरक्षपीठ में परंपरा, भव्यता और उल्लास से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Report by: Vandana Rawat Gorakhpur: गोरक्षपीठ में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव (श्रीकृष्ण