,

मछली गैंग सरगना यासीन के चाचा शहरयार अहमद ने बीजेपी से दिया इस्तीफा, ड्रग तस्करी कनेक्शन से जुड़ा मामला

BY: Yoganand Shrivastva

भोपाल | मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हाल ही में एक बड़े ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में चर्चा में आया नाम है यासीन अहमद मछली, जो इस गिरोह का सरगना बताया जा रहा है। इसी प्रकरण में अब एक नया मोड़ आया है। यासीन के चाचा शहरयार अहमद उर्फ शेरू, जो भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अल्पसंख्यक मोर्चा में भोपाल जिला अध्यक्ष थे, उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है।

इस्तीफे में पार्टी की छवि का हवाला

अपने इस्तीफे में शहरयार ने लिखा कि वह बीजेपी के प्रति निष्ठावान रहे हैं और रहेंगे, लेकिन चूंकि उनके भाई के परिवार के सदस्य इस आपराधिक प्रकरण में आरोपी बनाए गए हैं, इससे पार्टी की छवि पर असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वयं कोई गैरकानूनी काम नहीं किया है, लेकिन इस विवाद के कारण उन्होंने नैतिक आधार पर पद से इस्तीफा देना उचित समझा।

लिखा— “जांच पूरी होने तक नहीं निभाऊंगा कोई पार्टी दायित्व”

शहरयार अहमद ने पत्र में आगे लिखा कि जब तक मामले की पूरी जांच नहीं हो जाती, वह पार्टी के किसी भी दायित्व में नहीं रहना चाहते। उन्होंने बीजेपी से अनुरोध किया कि उनका इस्तीफा स्वीकार किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे पार्टी से जुड़े रहे हैं और भविष्य में भी जुड़े रहेंगे।

ड्रग रैकेट से कौन-कौन जुड़ा?

इस मामले में पुलिस ने अंशुल सिंह उर्फ भूरी को भी गिरफ्तार किया है, जो एक पूर्व कांग्रेस पार्षद का बेटा है। उसके खिलाफ भी कई थानों में आपराधिक केस दर्ज हैं।

मछली गैंग और ड्रग तस्करी का खुलासा

भोपाल पुलिस ने हाल ही में जिस हाई-प्रोफाइल ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया, उसका संचालन यासीन अहमद द्वारा किया जा रहा था। वह खुद को वीडियो जॉकी बताता था, लेकिन असल में वो महंगी पार्टियों में एमडी ड्रग्स, कोकीन और चरस सप्लाई करता था। पुलिस के अनुसार, यासीन अपने ड्रग नेटवर्क को क्लबों, बारों और रेस्टोरेंट्स तक फैला चुका था। वह लड़कियों को मुफ्त में नशा देता था और फिर उन्हें ड्रग्स की लत लगाकर मोटी रकम वसूलता था।

यासीन ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 2 अगस्त को एक वीआईपी पार्टी का पोस्टर भी शेयर किया था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

Jamtara News: जामताड़ा में अग्निमित्रा पॉल का जोरदार स्वागत, दुर्गा पूजा को लेकर दिया बड़ा बयान

रिपोर्ट: रतन कुमार Jamtara News पश्चिम बंगाल की उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल गुरुवार

Bihar Flood: नवगछिया के मदरौनी में कोसी का कहर, सड़कों और घरों में पांच फीट से ज्यादा पानी

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bihar Flood भागलपुर के नवगछिया अनुमंडल के मदरौनी

Yogi Adityanath: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मथुरा पहुंचे CM योगी, नन्हें कान्हाओं पर बरसाया स्नेह

Yogi Adityanath श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुंचे।

Swine Flu Ayurvedic Treatment: स्वाइन फ्लू में कौन सी जड़ी-बूटियां हो सकती हैं मददगार

Swine Flu Ayurvedic Treatment: इन दिनों स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण को

Korba Unidentified Dead Body: खेत में अज्ञात शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Korba Unidentified Dead Body: कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए रिश्वत

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. भोपाल की न्यू मार्केट

Gorakhpur: गोरक्षपीठ में परंपरा, भव्यता और उल्लास से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Report by: Vandana Rawat Gorakhpur: गोरक्षपीठ में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव (श्रीकृष्ण