Jharkhand Politics: ‘जिस पार्टी को मैंने अपने खून-पसीने से बनाया उसमें …’ BJP में शामिल होने से पहले चंपई सोरेन का JMM पर हमला

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में सियासी हलचल तेज है। झारखंड मुक्ति मोर्चा यानी जेएमएम के कद्दावर नेता और प्रदेश के पूर्व सीएम चंपई सोरेन भारतीय जनता पार्टी का आज दामन थामने जा रहे हैं। झारखंड टाइगर से मशहूर चंपई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने पर जेएमएम को तगड़ा झटका लगने वाला है क्योंकि कुछ ही दिनों में यहां विधानसभा चुनाव होने वाला है।

चंपई सोरेन को लेकर बीजेपी में खुशी की लहर

चंपई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने पर झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व भाजपा नेता अमर कुमार बाउरी ने कहा “चंपई सोरेन बड़े नता हैं, झारखंड आंदोलन और आदिवासी नेतृत्व का एक बड़ा चेहरा हैं। कुल मिलाकर उनके आने से हमें मजबूती मिलेगी… झारखंड को बेहतर बनाने के जिस लक्ष्य को लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं, उसमें हमें एक और मजबूत साथी मिलेगा और हम सब झारखंड के विकास के लिए काम करेंगे…”

आज बीजेपी में शामिल होने जा रहा हूं- चंपई सोरेन

बीजेपी में शामिल होने से पहले झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने कहा, “मैंने 18 अगस्त को ही पोस्ट करके बताया था कि जिस पार्टी को मैंने अपने खून-पसीने से बनाया, उसमें मेरे साथ क्या-क्या राजनीति हुई…हमने सोचा था कि नया संगठन बनाएंगे या कोई साथी मिलेगा तो झारखंड के लिए उसके साथ जुड़ेंगे। हमें भाजपा के रूप में अच्छा साथी मिला है। हम आज भाजपा की सदस्यता लेने जा रहे हैं। हम पहले की तरह झारखंड के लिए लड़ेंगे…मैं झारखंड के विकास के लिए, आदिवासियों के अस्तित्व को बचाने के लिए काम करूंगा। हम झारखंड का बहुत अच्छे से विकास करेंगे। हम आज भाजपा की सदस्यता लेने जा रहे हैं।”

चंपई सोरेन का अपमान हुआ- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चंपई सोरेन को लेकर कहा, “चंपई सोरेन भाजपा के लिए और झारखंड को बचाने के लिए एक संपत्ति हैं। वह एक ऐसे नेता हैं जिन्होंने मुख्यमंत्री बनकर झारखंड को सही रास्ते पर लाने का काम किया और परिणामस्वरूप, उनकी जासूसी शुरू कर दी गई… चंपई सोरेन का अपमान किया गया, यह सिर्फ चंपई सोरेन का नहीं बल्कि पूरे झारखंड का अपमान है। उन्होंने आज भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है और हम उनका स्वागत करते हैं। उनके शामिल होने से यहां भाजपा को मजबूती मिलेगी। चम्पाई सोरेन का भाजपा में शामिल होना एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित होगा।”

चंपई सोरेन ने 28 अगस्त को दिया था इस्तीफा

बुधवार 28 अगस्त को चंपई सोरेन ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर अपना इस्तीफा पोस्ट करते हुए लिखा था, ‘आज झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्राथमिक सदस्यता एवं सभी पदों से त्याग-पत्र दिया। झारखंड के आदिवासियों, मूलवासियों, दलितों, पिछड़ों एवं आम लोगों के मुद्दों को लेकर हमारा संघर्ष जारी रहेगा।’

चंपई सोरेन बीजेपी में क्यों हो रहे हैं शामिल?

दरअसल, भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने का सही वजह चंपई सोरेन की सीएम की कुर्सी जाना है। इसी साल जनवरी के महीने में मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद झारखंड की कमान चंपई सोरेन के हाथ में चली गई थी लेकिन कुछ महीने जेल में रहने के बाद जेएमएम नेता हेमंत सोरेन वापस लौट आए और झारखंड टाइगर से मशहूर चंपई सोरेन से सीएम की कुर्सी ले ली। इसके बाद से ही चंपई सोरेन पार्टी से नाराज चल रहे थे। हालांकि, हेमंत सोरेन ने नई सरकार के गठन में उन्हें मंत्री पद दिया लेकिन उन्हें नागवार गुजरा और आज वो (चंपई सोरेन) बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं।

रामदास सोरेन ने ली मंत्री पद की शपथ

झारखंड के घाटशिला विधान सभा क्षेत्र से JMM विधायक रामदास सोरेन ने झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में झारखंड के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।आपको बता दें कि पिछले बुधवार को चंपई सोरेन ने हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। जिसके चलते सोरेन सरकार में मंत्री पद खाली हो गया था। इसी के मद्देनजर हेमंत सोरेन ने घाटशिला विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामदास सोरेन को अपने मंत्रिमंडल में जगह दी है।

आईपीएल 2025 का पूरा शेड्यूल: मैच, स्थल और प्रमुख जानकारी

Mathura यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: बस से उतरे यात्रियों को कंटेनर ने रौंदा, 6 की दर्दनाक मौत

रिपोर्ट, खन्ना सैनी Mathura : यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के एक हृदयविदारक

Haridwar Mega Cleanliness Drive: हरिद्वार में मेगा सफाई अभियान की शुरुआत

Haridwar Mega Cleanliness Drive: हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर शनिवार

PM Malaysia Visit: PM मोदी दो दिन के मलेशिया दौरे पर रवाना 8 साल बाद यात्रा, जाकिर नाइक का मुद्दा उठेगा

PM Malaysia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह दो दिन के आधिकारिक

Swadesh Agenda: ‘घूसखोर पंडत’ पर बवाल, सड़क से कोर्ट तक संग्राम !

By: Pramod Shrivastav Swadesh Agenda: आज स्वदेश एजेंडा में बात करेंगे -

T20 WC 2026: आज से T20 विश्व कप का आगाज़, भारत की पहली भिड़ंत USA से

T20 WC 2026 आज से शुरु होने जा रहा है, भारत अपना

Dollar Scam Gwalior: डॉलर का सपना… और 4.55 लाख की चपत!

Dollar Scam Gwalior: शहर के नाका चन्द्रवदनी इलाके में साइबर ठगी का

JH News 07-02-2026: जानें JH की 10 बड़ी खबरें

JH News 07-02-2026: 1. चाईबासा में छज्जा गिरामंगलहाट परिसर में छज्जा गिरने

CG News 07-02-2026: जानें CG की 10 बड़ी खबरें

CG News 07-02-2026: 1. सोने की कैंची से प्रधानमंत्री के बाल काटने

MP News 07-02-2026: जानें MP की 10 बड़ी खबरें

MP News 07-02-2026: 1. इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी नेशनल समिटइंदौर में आज से शुरू

Horoscope 07-02-2026: जानें आज का राशिफल

Horoscope 07-02-2026: मेष राशिआपकी कार्यक्षमता बेहतर रहेगी और निर्णय सोच-समझकर लेंगे। किसी