,

कोरबा में टीबी के इलाज में बड़ी पहल, अब 6 महीने में होगा TB का इलाज

Major initiative in TB treatment in Korba, now MDR-TB will be treated in 6 months

रिपोर्टर: उमेश डहरिया

कोरबा – जिले में टीबी रोग के खिलाफ लड़ाई को नई दिशा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक अहम कदम उठाया है। अब कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मल्टी ड्रग्स रेजिस्टेंट टीबी (MDR-TB) के मरीजों को नई दवा के माध्यम से इलाज की सुविधा मिलेगी, जिससे रोगियों को सिर्फ 6 महीनों में इलाज पूरा हो सकेगा।

पहले MDR-TB का इलाज कराने में मरीजों को 1 से 1.5 साल तक का समय लगता था, जिससे न केवल मरीजों को शारीरिक परेशानी होती थी, बल्कि सामाजिक और आर्थिक रूप से भी उन्हें नुकसान उठाना पड़ता था।

कोरबा मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई सुविधा

अब इस नई दवा की उपलब्धता के बाद कोरबा जिले के मरीजों को इलाज के लिए बिलासपुर या रायपुर जैसे बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में यह सुविधा शुरू होने से स्थानीय स्तर पर ही बेहतर उपचार संभव हो सकेगा।

स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इलाज की कम अवधि और नई दवा के कारण मरीजों की जीवन की गुणवत्ता में सुधार होगा और उन्हें लंबे समय तक बीमारी से जूझना नहीं पड़ेगा।

2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य

केंद्र सरकार ने वर्ष 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि इस नई दवा की शुरुआत से इस मिशन को तेजी से आगे बढ़ाया जा सकेगा

जिले में बढ़ रही है टीबी के मरीजों की संख्या

हालांकि कोरबा जिले में टीबी के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने जांच और उपचार को लेकर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय कर दी है। विभाग गांव-गांव जाकर संभावित मरीजों की पहचान और समय पर इलाज सुनिश्चित कर रहा है।

शादी के 5 महीने बाद अलग हुए Badshah और ईशा रिखी, पोस्ट शेयर कर किया ऐलान

Badshah: रैपर और सिंगर बादशाह की निजी जिंदगी को लेकर लंबे समय

SCO Summit में पीएम मोदी की जिनपिंग से मुलाकात, वीडियो आया सामने

SCO Summit: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO

PM Modi ने 7.8% GDP ग्रोथ पर जताई खुशी, बोले- संकटों के बीच भी तेज रफ्तार से बढ़ रहा भारत

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की 7.8 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ

CG: Top 10 News

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ के 21 जिलों में

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. ग्वालियर में प्रेमिका की हत्या,

Jharkhand में सीजनल इन्फ्लूएंजा को लेकर अलर्ट, अस्पतालों में बनेंगे 10 बेड के आइसोलेशन वार्ड

Jharkhand: झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 1 सितंबर 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से