,

बेमेतरा में श्री श्याम संकीर्तन “मनुहार”: भक्ति भाव से सराबोर संध्या

Shri Shyam Sankirtan "Manuhaar" in Bemetara: An evening filled with devotion

रिपोर्टर – संजू जैन
बेमेतरा की पावन धरती पर भक्ति और आस्था का भव्य संगम देखने को मिला जब श्री श्याम मित्र मंडल बेमेतरा के तत्वावधान में आयोजित “श्री श्याम संकीर्तन – मनुहार” कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह ऐतिहासिक संध्या होटल द किंग्स महल (शाही दरबार बैंक्वेट) में दिव्यता और भव्यता के वातावरण में आयोजित की गई, जहां लगभग 2000 से अधिक श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने इस आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया।

भजन गायकों ने श्याम रंग में रंगा वातावरण

इस संगीतमयी संध्या का मुख्य आकर्षण रहे देश के प्रसिद्ध भजन गायक – टीनू शर्मा, शिवानी शर्मा, आशीष शर्मा, प्रेम शर्मा और सुरेश राजस्थानी, जिन्होंने अपनी सुमधुर वाणी और भक्ति से परिपूर्ण प्रस्तुतियों से समूचे आयोजन स्थल को श्याम भक्ति के रंगों में रंग दिया। हर भजन में गहराई, अनुभूति और भावनात्मक जुड़ाव इतना प्रबल था कि हर भक्त भावविभोर हो उठा।

“निर्मल म्यूजिक” की संगीतमयी प्रस्तुति

भक्ति संगीत को मंच पर जीवंत किया “निर्मल म्यूजिक” ग्रुप ने, जिनकी सुर और ताल की बेजोड़ जुगलबंदी ने संकीर्तन को एक नई ऊँचाई दी। उनकी प्रस्तुति ने भक्तों के मन में श्याम बाबा की उपस्थिति का दिव्य अहसास करवा दिया।

खाटूधाम जैसा अलौकिक दरबार

इस आयोजन की एक विशेष और अद्वितीय बात रही दरबार की अलौकिक सजावट, जिसे कोलकाता से आए प्रसिद्ध कारीगर सोना दादा एंड ग्रुप ने साकार किया। फूलों की छटा, भव्य झूमर और नयनाभिराम सजावट ने हर श्रद्धालु को मानो खाटूधाम पहुंचा दिया हो। दरबार की सज्जा ने भक्ति के रंगों को और गहरा कर दिया।

प्रसादी और सेवा भाव से भरा आयोजन

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के समापन के पश्चात सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को “बाबा की रसोई” के रूप में प्रसादी वितरित की गई, जिसे श्रद्धा भाव से ग्रहण कर भक्तों ने श्याम बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन के दौरान प्रबंध और अनुशासन की विशेष सराहना की गई, जिसके लिए श्याम मित्र मंडल बेमेतरा की पूरी टीम का समर्पण उल्लेखनीय रहा।

आयोजन बना आध्यात्मिक उत्सव

यह संकीर्तन केवल एक कार्यक्रम नहीं था, यह एक आध्यात्मिक उत्सव बनकर उभरा, जहाँ भक्ति, प्रेम, संगीत और सेवा भाव ने मिलकर एक ऐसी संध्या रच दी, जिसे आने वाले वर्षों तक याद किया जाएगा। हर सेवादार, कार्यकर्ता और भक्त ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

धन्यवाद ज्ञापन

कार्यक्रम की पूर्णता पर श्याम मित्र मंडल बेमेतरा की ओर से सभी श्रद्धालुओं, कलाकारों, सेवादारों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा बेमेतरा पुलिस प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया गया, जिन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था को सफलतापूर्वक संभालकर आयोजन को सहज और व्यवस्थित रूप से पूर्ण कराया।

MP Politics : BJP का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Politics : मध्यप्रदेश में सियासत एक बार फिर…

Delhi Rally : विपक्ष का सियासी मंच, PM ने बताया अराजकता का प्रपंच

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Delhi Rally : देश की राजनीति में लोकतंत्र, संविधान…

MP Politics : BJP का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Politics : मध्यप्रदेश में सियासत एक बार फिर…

Bhopal: स्वदेशी अपनाकर ही 2047 तक आत्मनिर्भर बन सकता है भारत: सुरेंद्र शर्मा

Bhopal: भारत को वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी वस्तुओं…

दिल्ली में आज Diljit Dosanjh का शो, रात 10 बजे तक चलेगा कार्यक्रम; पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Diljit Dosanjh : पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर गायक और अभिनेता दिलजीत…