बेमेतरा में शराब दुकान के पास अवैध चखना दुकानों का संचालन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Illegal snack shops operating near liquor shop in Bemetara

रिपोर्टर: संजू जैन

बेमेतरा। जिले के बेरला क्षेत्र में स्थित शराब दुकान के पास इन दिनों अवैध चखना दुकानों का संचालन खुलेआम जारी है। स्थिति यह है कि एक ओर जहां लाइसेंस लेकर लाखों रुपये की लागत से आहता चलाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर बगैर अनुमति के अवैध चखना दुकानों ने व्यवसाय को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है।

लाइसेंसी आहता संचालक ने जताई नाराज़गी

लाइसेंसी आहता संचालक चोवाराम वर्मा ने बताया कि उन्होंने अधिकृत रूप से शराब दुकान के पास आहता का संचालन शुरू किया है, लेकिन अवैध चखना दुकानों की मौजूदगी से ग्राहक इधर-उधर भटक जाते हैं। इससे उन्हें काफी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले बेरला शराब दुकान के आसपास चल रहे अवैध चखना दुकानों और खुलेआम शराब सेवन की शिकायत भी संबंधित विभाग को दी गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।

आबकारी विभाग ने दी सफाई

इस संबंध में आबकारी उप निरीक्षक निवेदिता मिश्रा ने बताया कि शिकायत विभाग को प्राप्त हुई थी, जिस पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग आगे भी नियमित रूप से निरीक्षण करता रहेगा और जहां भी नियमों का उल्लंघन होगा, वहां कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासनिक चुप्पी से बढ़ रहा हौसला

स्थानीय लोगों का कहना है कि इन अवैध चखना दुकानों के खिलाफ समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। खुलेआम शराब पीना और अवैध चखना दुकानों का संचालन न सिर्फ कानून का उल्लंघन है बल्कि समाज के लिए भी खतरा है।

सवालों के घेरे में प्रशासन

इस पूरे मामले ने प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। एक तरफ सरकार की नीतियां शराब नियंत्रण और राजस्व वृद्धि पर केंद्रित हैं, वहीं दूसरी ओर बगैर लाइसेंस के चल रहे इन अवैध दुकानों से न तो सरकार को राजस्व मिल रहा और न ही कानून का पालन हो रहा है।

Firozabad: महिला आरक्षण पर विपक्ष घेरा, डॉ. बबीता चौहान ने की ‘पुरुष आयोग’ के गठन की वकालत

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद में आयोजित 'महिला जन आक्रोश अभियान'

Bhopal: प्रधानमंत्री श्री मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 133वें संस्करण का प्रसारण

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन

Smart Umbrella: OPPO का अनोखा स्क्रीन वाला छाता, बारिश में दिखाएगा रास्ता और नोटिफिकेशन

Smart Umbrella: टेक्नोलॉजी अब सिर्फ स्मार्टफोन और वियरेबल डिवाइसेज तक सीमित नहीं

Wedding Viral Video: ग्रैंड एंट्री के दौरान हादसा, दूल्हे को लगी चोट, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

Wedding Viral Video: आजकल शादियों में दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री को लेकर

Forest Encroachment: गरियाबंद में रिजर्व क्षेत्र पर अतिक्रमण की कोशिश नाकाम, 22 आरोपी गिरफ्तार

Forest Encroachment: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई Forest

Bhopal School Closed: भीषण गर्मी के चलते भोपाल में स्कूल बंद, जारी हुआ आदेश

Bhopal School Closed: भोपाल जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए

Pilibhit: पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन, 389 रिक्रूट आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit जनपदीय पुलिस लाइन में आज नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों

Crime News: भिलाई में रंजिश का खौफनाक अंजाम, टंगिए से वार कर युवक की हत्या

Crime News: पुरानी दुश्मनी बनी जानलेवा, सुबह होते ही हुआ हमला Crime