इंडियन कोस्ट गार्ड के DG राकेश पाल का हार्ट अटैक से निधन, चेन्नई में ली आखिरी सांस

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

भारतीय तटरक्षक बल ( Indian Coast Guard) के महानिदेशक राकेश पाल का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। उन्होंने आखिरी सांस चेन्नई में ली। खबरों के मुताबिक, राकेश पाल को आज दिन में अचानक से बेचैनी होने लगी। इसे बाद उन्हें राजीव गांधी जनरल अस्पताल (RGGH) में भर्ती कराया गया। वहीं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने हॉस्पिटल में जाकर राकेश पाल को श्रद्धांजलि दी है।

राजनाथ सिंह ने जताया दुख

राकेश पाल के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताते हुए अपने अधिकारिक एक्स हैंडल से ट्वीट कर लिखा, ‘चेन्नई में आज भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक श्री राकेश पाल के असामयिक निधन पर गहरा दुख हुआ। वे एक योग्य और प्रतिबद्ध अधिकारी थे, जिनके नेतृत्व में ICG भारत की समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने में बड़ी प्रगति कर रहा था। उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।’

बता दें कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज चेन्नई में तटरक्षक बल के समुद्री बचाव और समन्वय केंद्र की नई इमारत का उद्घाटन किया था। इस कार्यक्रम का समन्वय करने के लिए भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक राकेश पाल चेन्नई में मौजूद थे।

कौन थे राकेश पाल? जानें

राकेश पाल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। उन्हें पिछले साल ही भारतीय तटरक्षक बल (ICG) की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इस दौरान राकेश पाल 25वां महानिदेशक बने थे। ये भारतीय नौसेना अकेडमी के पूर्व छात्र रह चुके थे। राकेश पाल जनवरी 1989 में भारतीय तटरक्षक बल में शामिल हुए थे। उन्होंने द्रोणाचार्य, भारतीय नौसेना स्कूल, कोच्चि और यूके में इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स फायर कंट्रोल सॉल्यूशन कोर्स से गनरी और हथियार प्रणालियों में पेशेवर विशेषज्ञता हासिल की थी।

Gwalior : 17 मई को ‘नारद पत्रकारिता सम्मान समारोह’, 11 श्रेणियों में सम्मानित होंगे पत्रकार

Gwalior : मामा माणिकचंद वाजपेयी स्मृति सेवा न्यास के तत्वावधान में आद्य

Petrol Diesel Demand : रायपुर में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, पीएम मोदी की अपील के बाद लंबी कतारें

Petrol Diesel Demand : राजधानी रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल

Bhojpur -बक्सर MLC उपचुनाव: राजद के सोनू कुमार राय की बड़ी बढ़त, क्या पहुंचेगा जीत का आंकड़ा?

Report: Neha gupta Bhojpur बिहार की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण भोजपुर-बक्सर स्थानीय

Electric Vehicle Initiative : भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने अपनाया ई-व्हीकल, दिया स्वच्छ ऊर्जा का संदेश

Electric Vehicle Initiative : प्रधानमंत्री की अपील से प्रेरित होकर खरीदा ई-व्हीकल