इंदौर में रात की हल्की बारिश से बढ़ी उम्मीदें: आज भी बादलों का डेरा, मौसम में राहत के आसार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर में कई दिनों से केवल बादलों की दस्तक और बारिश के इंतजार के बीच रविवार रात का मौसम एक सुखद बदलाव लेकर आया। लंबे समय से बारिश की राह देख रहे शहरवासियों को आखिरकार राहत मिली, जब दो दौर की हल्की बारिश ने शहर को भिगोया। हर दौर में 5 से 7 मिनट की बारिश हुई और कुल मिलाकर लगभग 10.4 मिमी (आधा इंच) बारिश रिकॉर्ड की गई, जो जुलाई महीने की अब तक की सबसे अधिक वर्षा रही।

जुलाई में अब तक 1 इंच बारिश

इस नई बारिश को मिलाकर जुलाई महीने की कुल वर्षा अब लगभग 1 इंच हो चुकी है। हालांकि, पूरे मॉनसून सीजन की बात करें तो इंदौर में अब तक 165.1 मिमी (करीब 6.5 इंच) बारिश हो चुकी है, जो कि मौसमी औसत से अभी भी कम है।

दिनभर बादल-धूप की आंखमिचौली

रविवार को पूरे दिन मौसम असमंजस में नजर आया—कभी तेज धूप, तो कभी बादलों की घेराबंदी। दिन का अधिकतम तापमान 31.6°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 2 डिग्री ज्यादा रहा और जुलाई माह का अब तक का सबसे गर्म दिन भी रहा।

रात के वक्त जैसे ही हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई, लोगों ने चैन की सांस ली। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान 23.2°C रहा, जो सामान्य के अनुरूप है।


अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम?

मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के अनुसार, इस समय प्रदेश में मानसून टर्फ और एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हैं। इन दोनों सिस्टमों की वजह से इंदौर, उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर और चंबल अंचल में अगले दो दिन तक बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके बाद ये सिस्टम कमजोर पड़ सकता है।


जानिए इंदौर का बारिश से जुड़ा रिकॉर्ड

  • 27 जुलाई 1913 को इंदौर में 24 घंटे में 11.5 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई थी।
  • 1973 में जुलाई के महीने में सबसे ज्यादा 30.5 इंच पानी बरसा था।
  • इंदौर में जुलाई की औसत बारिश करीब 12 इंच मानी जाती है, और आमतौर पर इस महीने 13 दिन बारिश होती है।
  • पिछले साल जुलाई 2024 में कुल 8.77 इंच वर्षा दर्ज की गई थी।

उम्मीदों का बादल आज भी छाया

सोमवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और हल्की हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिन में कभी भी बारिश हो सकती है। ऐसे में इंदौरवासियों को फिलहाल राहत और ठंडक की कुछ उम्मीदें जरूर हैं।

Harappan Civilization : सिंधु (हड़प्पा) सभ्यता पर भारत और पाकिस्तान के अलग नजरिए

Harappan Civilization : दुनिया की सबसे रहस्यमयी सभ्यताओं में क्यों शामिल है

Emergency 1975 : आपातकाल का सच, यदि वो कठोर कदम न उठता, तो क्या होता?

Emergency 1975 : आपातकाल की पृष्ठभूमि और उस दौर की चुनौतियां (डॉ

ICAI CA Intermediate Result 2026 जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; पास प्रतिशत और मेरिट लिस्ट भी उपलब्ध

ICAI CA Intermediate Result 2026 : नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स

Plastic Pollution Awareness: हल्द्वानी की महिलाएं बनीं पर्यावरण संरक्षण की मिसाल

Plastic Pollution Awareness: जूट बैग और कूड़ा पृथक्करण के जरिए प्लास्टिक के

Atlas Moth: 99% लोग खा गए धोखा! सांप नहीं, निकला कुदरत का अद्भुत जीव

Atlas Moth: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर ने लोगों को किया हैरान