रायगढ़ फायरिंग रेंज में वृक्षारोपण अभियान को आईजी संजीव शुक्ला ने बताया पर्यावरण संरक्षण की मिसाल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
IG Sanjeev Shukla described the tree plantation campaign in Raigarh Firing Range as an example of environmental protection

रिपोर्ट- भूपेंद्र ठाकुर


बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला ने शुक्रवार को रायगढ़ फायरिंग रेंज परिसर का निरीक्षण किया और वहां चल रहे वृक्षारोपण अभियान की सराहना की। इस दौरान उन्होंने स्वयं भी एक पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी सकारात्मक सोच और प्रतिबद्धता प्रकट की।

पौधों की सुरक्षा के लिए की गई ठोस व्यवस्था

फायरिंग रेंज का संरक्षण कार्य पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन में किया जा रहा है। उन्होंने आईजी को जानकारी दी कि लगभग 4.5 एकड़ में फैले फायरिंग रेंज क्षेत्र को पहले चारों ओर से घेर कर सुरक्षित किया गया है।

  • मवेशियों से पौधों की सुरक्षा के लिए मेड़ बनाई गई है।
  • हर पौधे को टी-गार्ड से संरक्षित किया गया है।
  • अब तक 800 से अधिक फलदार व छायादार पौधे इस मानसून में लगाए जा चुके हैं।

आईजी ने सराहा प्रयास, लगाए पौधे

आईजी डॉ. शुक्ला ने पुलिस विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए जा रहे इस प्रयास की खुले दिल से तारीफ की। उन्होंने कहा,

“यह पहल न केवल हरियाली बढ़ाने की दिशा में सार्थक है, बल्कि पुलिस विभाग की सामाजिक जिम्मेदारी को भी दर्शाती है।”

उन्होंने फायरिंग रेंज में एक फलदार पौधा लगाकर ‘हरित पुलिस, सुरक्षित समाज’ के संदेश को आगे बढ़ाया।