,

बेमेतरा: जर्जर स्कूल भवन और शिक्षकों की कमी पर बोलीं बाल अधिकार आयोग अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा – जल्द होगा समाधान

Bemetara: Child Rights Commission Chairperson Dr. Varnika Sharma spoke on dilapidated school building and shortage of teachers – solution will be found soon

रिपोर्टर: संजू जैन

छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा अपने एक दिवसीय दौरे पर आज बेमेतरा जिले में रहीं। इस दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक लेकर बाल अधिकारों से जुड़े विषयों की समीक्षा की।

जर्जर स्कूल भवन और शिक्षक संकट पर उठा सवाल

बैठक के बाद जब मीडिया प्रतिनिधियों ने बेमेतरा जिला मुख्यालय में स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की जर्जर भवन स्थिति और शिक्षकों की भारी कमी को लेकर सवाल उठाए, तो इस पर डॉ. शर्मा ने स्पष्ट कहा कि यह विषय गंभीर और बच्चों के भविष्य से जुड़ा हुआ है।

उन्होंने बताया कि,

“हमारी बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. कमल कपूर बंजारे भी उपस्थित थे। बैठक में हमने स्कूलों में शिक्षकों की कमी और भवनों की खस्ता हालत को लेकर चर्चा की है। जिला शिक्षा अधिकारी ने आश्वासन दिया है कि एक से दो दिनों के भीतर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद **समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाएगा।”

बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा सर्वोपरि

डॉ. वर्णिका शर्मा ने कहा कि बच्चों को सुरक्षित वातावरण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना सरकार और शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बाल आयोग बच्चों से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर देखता है, और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त रुख अपनाया जाएगा।

MP Politics : BJP का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Politics : मध्यप्रदेश में सियासत एक बार फिर…

Delhi Rally : विपक्ष का सियासी मंच, PM ने बताया अराजकता का प्रपंच

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Delhi Rally : देश की राजनीति में लोकतंत्र, संविधान…

MP Politics : BJP का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Politics : मध्यप्रदेश में सियासत एक बार फिर…

Bhopal: स्वदेशी अपनाकर ही 2047 तक आत्मनिर्भर बन सकता है भारत: सुरेंद्र शर्मा

Bhopal: भारत को वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी वस्तुओं…

दिल्ली में आज Diljit Dosanjh का शो, रात 10 बजे तक चलेगा कार्यक्रम; पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Diljit Dosanjh : पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर गायक और अभिनेता दिलजीत…