,

मेरठ में मदरसे में पढ़ने आई छात्रा से कई वर्षों तक दुष्कर्म, जबरन कराया गया गर्भपात; मौलाना गिरफ्तार, पत्नी भी शामिल

mp-top-10-september-30/

BY: Yoganand Shrivastva

मेरठ, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक दर्दनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 22 वर्षीय युवती ने मदरसे के मौलाना पर कई वर्षों तक बलात्कार और जबरन गर्भपात कराने का गंभीर आरोप लगाया है। युवती ने बताया कि जब वह तीन साल पहले बिहार से धार्मिक शिक्षा लेने के लिए मेरठ आई थी, तब से ही आरोपी मौलाना ने उसे अपने जाल में फंसा लिया। हैरानी की बात ये है कि इस अमानवीय कृत्य में मौलाना की पत्नी भी शामिल रही, जो पीड़िता को धमकाकर चुप रहने के लिए मजबूर करती रही।

मदरसे में शिक्षा लेने आई थी, बना दी गई शोषण का शिकार

घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र की है। पीड़िता, जो मूल रूप से बिहार की निवासी है, तीन साल पहले मेरठ स्थित एक मदरसे में दाखिल हुई थी। युवती का आरोप है कि मौलाना ने पहले दोस्ती और धार्मिक सीख देने के नाम पर करीब आने की कोशिश की और फिर उसके साथ कई बार जबरदस्ती की। जब वह गर्भवती हुई, तो बिना उसकी अनुमति के गर्भपात करा दिया गया।

पत्नी ने भी दिया साथ, डराती-धमकाती रही

पीड़िता ने यह भी बताया कि मौलाना की पत्नी को इस पूरे मामले की जानकारी थी और उसने मौलाना का साथ दिया। वह अक्सर पीड़िता को धमकाया करती थी कि अगर उसने किसी से कुछ कहा तो उसके अंजाम बुरे होंगे।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मौलाना गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फौरन एक्शन लेते हुए मौलाना को गंभीर धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष विक्रम सिंह ने जानकारी दी कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और उसके बयान न्यायिक अधिकारी के समक्ष दर्ज किए जा चुके हैं।

जांच में यह भी सामने आया कि पीड़िता और आरोपी मौलाना के बीच रिश्तेदारी का संबंध था, जिससे मामला और अधिक पेचीदा बन गया है। पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

MP Politics : BJP का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Politics : मध्यप्रदेश में सियासत एक बार फिर…

Delhi Rally : विपक्ष का सियासी मंच, PM ने बताया अराजकता का प्रपंच

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Delhi Rally : देश की राजनीति में लोकतंत्र, संविधान…

MP Politics : BJP का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Politics : मध्यप्रदेश में सियासत एक बार फिर…

Bhopal: स्वदेशी अपनाकर ही 2047 तक आत्मनिर्भर बन सकता है भारत: सुरेंद्र शर्मा

Bhopal: भारत को वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी वस्तुओं…

दिल्ली में आज Diljit Dosanjh का शो, रात 10 बजे तक चलेगा कार्यक्रम; पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Diljit Dosanjh : पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर गायक और अभिनेता दिलजीत…