दिल्ली वालों के लिए अलर्ट! 1 जुलाई से 15 साल पुरानी गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल, पंपों पर कैमरे से निगरानी शुरू

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली : अगर आप दिल्ली में वाहन चला रहे हैं और आपकी गाड़ी 15 साल से पुरानी है, तो सावधान हो जाइए। 1 जुलाई 2025 से राष्ट्रीय राजधानी में पुराने वाहनों को पेट्रोल या डीजल नहीं मिलेगा। सरकार ने एंड ऑफ लाइफ व्हीकल्स (ELVs) को लेकर कड़ा फैसला लिया है, जिसका सीधा असर दिल्ली की लगभग 1 करोड़ गाड़ियों पर पड़ेगा।

पेट्रोल पंप पर हाईटेक निगरानी

दिल्ली सरकार और ट्रैफिक पुलिस ने पेट्रोल पंपों पर ANPR (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन) कैमरे तैनात कर दिए हैं। ये कैमरे हर आने वाली गाड़ी की नंबर प्लेट को स्कैन करेंगे और उस वाहन की उम्र की जानकारी तुरंत सिस्टम में दिख जाएगी

जैसे ही कोई गाड़ी पंप पर आती है, कैमरा उसका नंबर एनाउंस करेगा और सिस्टम बताएगा कि गाड़ी कितने साल पुरानी है। यदि गाड़ी तय सीमा – 15 साल (पेट्रोल) या 10 साल (डीजल) – से पुरानी पाई गई, तो उसे फ्यूल देने से इनकार कर दिया जाएगा।


पहली बार चेतावनी, दूसरी बार होगी जब्ती

सरकार के निर्देशों के अनुसार:

  • पहली बार पकड़े जाने पर वाहन मालिक एफिडेविट देकर गाड़ी ले जा सकता है।
  • लेकिन दूसरी बार में गाड़ी जब्त कर ली जाएगी और आगे कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

इसके लिए पेट्रोल पंपों पर पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की जाएगी ताकि नियमों का सख्ती से पालन हो।


क्यों लिया गया ये फैसला?

दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। 15 साल से ज्यादा पुराने वाहनों को NGT और सुप्रीम कोर्ट पहले ही राजधानी में प्रतिबंधित कर चुके हैं, लेकिन अब इसे जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए यह नया सिस्टम लाया गया है।


क्या करें वाहन मालिक?

  • अगर आपकी गाड़ी 15 साल से ज्यादा पुरानी है, तो जल्द से जल्द स्क्रैपिंग या रजिस्ट्रेशन रिन्यूअल की प्रक्रिया शुरू करें।
  • या फिर CNG या इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की ओर रुख करें, जो इस प्रतिबंध से बाहर होंगे।

Bhopal बाग प्रिंट का वैश्विक सफर: पेरिस के ‘फ़ोयर डे पेरिस’ मेले में दिखेगा मध्यप्रदेश की कला का जादू

Bhopal मध्यप्रदेश की विशिष्ट भौगोलिक संकेत (GI) प्राप्त हस्तशिल्प कला 'बाग प्रिंट'

Bhagalpur : हाथों की मेहंदी सूखने से पहले उजड़ा सुहाग, शादी के 17 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत

Bhagalpur जिले के रसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौरा गांव में एक नवविवाहिता

Cow Protection Campaign : रामानुजगंज में गौ भक्तों का प्रदर्शन, गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग

Cow Protection Campaign : राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, गो संरक्षण के

Municipal Corporation : नगर निगम सामान्य सभा में हंगामा, बयान को लेकर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने

Municipal Corporation :आकाश तिवारी के बयान पर भड़के बीजेपी पार्षद, इस्तीफे की

पर्यावरण संरक्षण पर जोर, ‘उपहार के साथ जन-कल्याण’ का संदेश, Water Recharge System अपनाने की अपील

Water Recharge System: सागर में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा “पर्यावरण एक

Jamshedpur : “AI रेडियोलॉजी में मददगार है, विकल्प नहीं”, सेमिनार में बोलीं विशेषज्ञ डॉ. मालिनी लवांडे

Report: Prem Shrivastva Jamshedpur इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (आईआरआईए) द्वारा रविवार

Fire Accident : चिता की चिंगारी बनी तबाही का कारण, कोरबा में घर जलकर खाक

Fire Accident :तेज़ हवा और भीषण गर्मी ने आग को किया बेकाबू,

Bhiwani में पेयजल संकट पर सड़क जाम, क्षेत्रवासियों का विरोध

Report by: Jagbir Duggal Bhiwani: भिवानी के हनुमान गेट क्षेत्र में पेयजल

Agra : चौकीदार सुरेश की हत्या का खुलासा, शराब के नशे में गाली-गलौज और विवाद ने ली जान

रिपोर्ट: फरहान खान Agra ताजनगरी के थाना सदर बाजार पुलिस ने चौकीदार