,

शिक्षकों की कमी से जूझते आत्मानंद स्कूल के बच्चे पहुंचे कलेक्ट्रेट

Children of Atmanand School, struggling with the shortage of teachers, reached the Collectorate

रिपोर्टर: संजू जैन

बेमेतरा के आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्र-छात्राएं पहुंचे कलेक्टर जनदर्शन, शिक्षकों की नियुक्ति की मांग

बेमेतरा में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम राठी स्कूल में शिक्षकों की भारी कमी को लेकर छात्रों का सब्र टूट गया। मंगलवार को बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर रणबीर शर्मा से मुलाकात की और विषयवार शिक्षकों की शीघ्र नियुक्ति की मांग की।

शिक्षकों की कमी से पढ़ाई हो रही प्रभावित

छात्रों ने बताया कि स्कूल में शिक्षकों की बेहद कमी है, जिससे पढ़ाई नियमित रूप से नहीं हो पा रही है। कई विषयों की कक्षाएं या तो नहीं लगतीं या फिर कभी-कभी ही संचालित होती हैं। इससे बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता प्रभावित हो रही है और परीक्षा की तैयारी में भी कठिनाई हो रही है।

जनदर्शन में छात्रा ने उठाया तीखा सवाल

जनदर्शन में एक छात्रा ने खुलकर अपनी बात रखते हुए कहा:

“सरकार शराब दुकानों को तो खोल रही है लेकिन स्कूलों में शिक्षकों की व्यवस्था नहीं कर पा रही है, यह शिक्षा के साथ अन्याय है। हमें पढ़ने का अधिकार है, लेकिन शिक्षक ही नहीं होंगे तो पढ़ाई कैसे होगी?”

अभिभावकों ने भी जताई चिंता

बच्चों के साथ पहुंचे अभिभावकों ने भी नाराज़गी जताई और कहा कि बच्चों को बेहतर भविष्य देने के लिए अंग्रेजी माध्यम स्कूल में दाखिला कराया गया था, लेकिन शिक्षकों की कमी से बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। उन्होंने प्रशासन से इस मुद्दे पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

विषयवार शिक्षकों की मांग

छात्रों ने कहा कि स्कूल में गणित, विज्ञान, अंग्रेजी और सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों के शिक्षक नहीं हैं या बहुत कम हैं। उन्होंने मांग की कि विषयवार स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति जल्द से जल्द की जाए ताकि पढ़ाई की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।

शादी के 5 महीने बाद अलग हुए Badshah और ईशा रिखी, पोस्ट शेयर कर किया ऐलान

Badshah: रैपर और सिंगर बादशाह की निजी जिंदगी को लेकर लंबे समय

SCO Summit में पीएम मोदी की जिनपिंग से मुलाकात, वीडियो आया सामने

SCO Summit: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO