सरदार जी 3′ में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी पर विवाद, AICWA ने दिलजीत दोसांझ के बहिष्कार का किया ऐलान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastava

नई दिल्ली, मशहूर पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ अपनी आगामी फिल्म ‘सरदार जी 3’ को लेकर विवादों में फंस गए हैं। हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर में पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर की झलक दिखाई दी, जिससे सोशल मीडिया पर आलोचना शुरू हो गई। फिल्म में हानिया की मौजूदगी पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े संगठनों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।


क्यों हुआ विवाद?

दिलजीत दोसांझ ने 22 जून को अपनी फिल्म ‘सरदार जी 3’ का ट्रेलर इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें वह हानिया आमिर और नीरू बाजवा के साथ नजर आ रहे हैं। फिल्म एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसका निर्देशन अमर हुंदल ने किया है और इसकी रिलीज 27 जून को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तावित है।

लेकिन पाकिस्तानी अभिनेत्री की कास्टिंग ने विवाद खड़ा कर दिया है क्योंकि भारत में लंबे समय से पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करने पर अनौपचारिक प्रतिबंध है, खासकर कश्मीर और सीमावर्ती क्षेत्रों में आतंकी हमलों के बाद।


इंडस्ट्री संगठनों की प्रतिक्रिया

FWICE (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज)

इस संगठन के प्रमुख बी.एन. तिवारी ने कहा कि उन्होंने दिलजीत दोसांझ और फिल्म के निर्माताओं के खिलाफ भारत में प्रतिबंध की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने कहा:

“अगर यह फिल्म रिलीज होती है तो हम इसका पूर्ण बहिष्कार करेंगे। दिलजीत दोसांझ को भारत में किसी भी प्रोजेक्ट या इवेंट में काम नहीं करने दिया जाएगा।”

AICWA (ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन)

AICWA ने भी एक बयान जारी कर दिलजीत दोसांझ के पूर्ण बहिष्कार का ऐलान किया। X (पूर्व ट्विटर) पर किए गए एक पोस्ट में कहा गया:

“हम सभी निर्माताओं, म्यूजिक कंपनियों, इवेंट ऑर्गनाइजर्स और फिल्म वर्कर्स से अपील करते हैं कि वे किसी भी रूप में दिलजीत दोसांझ के साथ पेशेवर संबंध न रखें।”

साथ ही FWICE ने CBFC (सेंसर बोर्ड) को भी एक पत्र भेजकर फिल्म के सर्टिफिकेट को रोके जाने की मांग की है।


विवाद की पृष्ठभूमि

बात दें कि साल 2016 के उड़ी हमले और हाल ही के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय फिल्म उद्योग में पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करने पर सख्त रवैया अपनाया गया है। हाल ही में वाणी कपूर और फवाद खान की फिल्म ‘अबीर गुलाल’ को भी इसी कारण रिलीज से रोक दिया गया था

- Advertisement -
Ad imageAd image

UP Top 10 : उत्तर प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

UP Top 10 : 1 राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में सबसे

CG Top 10 : छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें

CG Top 10 : 1 शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण पर हाईकोर्ट की मुहर

Chanakya Niti : ऑफिस में सम्मान और सफलता पाने के लिए अपनाएं चाणक्य के 5 नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य केवल एक महान अर्थशास्त्री और कूटनीतिज्ञ ही

Sandipani Vidyalaya : सांदीपनि विद्यालयों के तैयार भवन, स्कूल चलें अभियान में कराएं लोकार्पण

Sandipani Vidyalaya : भवनों का लोकार्पण, स्कूलों का युक्तियुक्तकरण, आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और