,

ग्वालियर में शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, एसी कोच का शीशा टूटा, महिला यात्री घबराई

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर। राजधानी से दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस पर रविवार रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब ट्रेन पर अचानक पथराव हो गया। घटना बिरला नगर और रायरू स्टेशन के बीच की है, जहां अज्ञात लोगों ने ट्रेन पर पत्थर फेंके, जिससे सी-5 एसी कोच का शीशा चटक गया।

महिला यात्री के पास गिरा पत्थर, घबराई

घटना उस वक्त हुई जब गोविंदपुर निवासी रेलशिया श्रीवास्तव शताब्दी एक्सप्रेस के सी-5 कोच में दिल्ली की यात्रा पर थीं। ग्वालियर स्टेशन पार करने के कुछ ही मिनटों बाद, जैसे ही ट्रेन बिरला नगर स्टेशन को पार कर रही थी, अचानक एक पत्थर विंडो ग्लास पर आकर लगा। तेज आवाज के साथ शीशा टूट गया और यात्री बुरी तरह घबरा गईं।

टीसी को दी सूचना, आरपीएफ ने की सर्चिंग

घटना की सूचना तुरंत ट्रेन में तैनात टीसी (टिकट निरीक्षक) को दी गई। इसके बाद रेलवे कंट्रोल को खबर दी गई, जिस पर आरपीएफ और जीआरपी की टीमों ने घटनास्थल के आसपास के इलाके में सर्चिंग की, लेकिन कोई आरोपी पकड़ में नहीं आया।

यात्रियों के बयान दर्ज, जांच शुरू

रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोच में सफर कर रहे यात्रियों से घटना के संबंध में बयान लिए जा रहे हैं, ताकि दोषियों तक पहुंचा जा सके। फिलहाल घटना से जुड़ी कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

इससे पहले 12 जून को सोनागिर रेलवे स्टेशन और एजी ऑफिस पुल के पास भी इसी तरह की पथराव की घटनाएं सामने आई थीं। एजी ऑफिस पुल के पास एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक द्वारा पथराव किया गया था।

रेलवे की अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्थानीय लोगों से अपील की है कि अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखे, तो तुरंत नजदीकी स्टेशन या हेल्पलाइन पर सूचना दें।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, भोपाल-विदिशा फोरलेन को मंजूरी; 1757 करोड़ से होगा निर्माण

by: आकाश सेन विशेष संवाददाता Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता

Bhopal: मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, भोपाल-विदिशा फोरलेन को मंजूरी; 1757 करोड़ से होगा निर्माण

by: आकाश सेन विशेष संवाददाता Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता

Rajgarh Accident: राजगढ़ हादसे के बाद धांसड़ गांव में मातम, एक साथ उठीं 6 अर्थियां, नम हुई हर आंख

रिपोर्टर: हेमंत गुर्जर Rajgarh Accident देवास जिले के सतवास थाना क्षेत्र के

Delhi Police Alert: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में सुरक्षा अलर्ट, 19 वांटेड आतंकियों के पोस्टर जारी

Delhi Police Alert स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को

कोमल के साथ Govinda की तस्वीरों पर सुनीता आहूजा का तंज, बोलीं- ‘विनाश काले विपरीत बुद्धि’

Govinda: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर

Colombia में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 132 लोगों की मौत; 570 से ज्यादा घायल

Colombia: दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार को आए 7.4 तीव्रता के

Mohan Bhagwat का बड़ा विदेश दौरा, 25 अगस्त से अमेरिका-कनाडा और UK जाएंगे RSS प्रमुख

Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जल्द

आज Balochistan का स्वतंत्रता दिवस! पाकिस्तान से अलग देश की मांग, विद्रोही समूह ने जारी किया संदेश

Balochistan: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में अलगाववादी गतिविधियों को लेकर एक बार

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। कई

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। भोपाल, आगर-मालवा

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अगस्त 2026, मंगलवार का दिन सभी 12 राशियों

Har Ghar Tiranga Campaign: कोटा में तिरंगा रैलियों ने दिया राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश

Har Ghar Tiranga Campaign: अलग-अलग ब्लॉकों में निकली तिरंगा रैलियां Har Ghar