,

गोवा के राज्यपाल सत्यपाल मलिक का ट्रांसफर, महाराष्ट्र के गवर्नर को मिला अतिरिक्त प्रभार

ई दिल्ली. गोवा के राज्यपाल सत्यपाल मलिक (Satyapal Malik) को मेघालय का राज्यपाल (Governer Meghalaya) नियुक्त किया गया है. यह आदेश भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) ने दिया है. मलिक की जगह अब  महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat  Singh Koshiyari), अपने मौजूदा पद के साथ-साथ गोवा के राज्यपाल का भी प्रभार संभालेंगे. राष्ट्रपति कार्यालय (President Of India Office) से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिस तारीख पर पदभार ग्रहण किया जाएगा उस दिन से यह नियुक्तियां मानी जाएंगी.

बता दें सत्यपाल मलिक बीते साल गोवा के राज्यपाल बनाए गए थे. वह मृदुला सिन्हा की जगह गोवा के राज्यपाल नियुक्त हुए थे. पिछले साल 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले आर्टिकल-370 (Article 370) को जब खत्म किया गया था उस वक्त सत्यपाल मलिक वहां के राज्यपाल थे.

तथागत राय थे मेघालय के राज्यपाल
जम्मू-कश्मीर में इस बदलाव के बाद किसी भी तरह की कोई घटना न हो इसके लिए राज्य की प्रशासनिक मशीनरी और सुरक्षा की जिम्मेदारी सत्यपाल मलिक  के हाथ में थी. उन्हीं के कार्यकाल में जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर और लद्दाख में बांटा गया.

बता दें मेघालय के राज्यपाल रहे तथागत राय ने अपने पांच साल के कार्याकाल में तीन साल त्रिपुरा के राज्यपाल के तौर पर और बाकी दो साल मेघालय के राज्यपाल के तौर पर सेवाएं दी.

अंशुल जुबली की UFC 312 में वापसी: जानें पूरी जानकारी

पुलवामा हमले की 5वीं बरसी: कब, क्यों और कैसे हुआ यह कायराना हमला?

Mahakal Temple: महाकाल मंदिर में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष अरविंद पुरी से अभद्रता का आरोप, कर्मचारी को हटाने की मांग

रिपोर्ट: विशाल दुबे Mahakal Temple विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में कर्मचारियों…

Gorakhpur News: गोरखपुर में भाजपा की समीक्षा बैठक शुरू, मिशन 2027 की तैयारियों पर हो रहा मंथन

रिपोर्टर: अरुण कुमार Gorakhpur News उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027…

भारत-न्यूजीलैंड के बीच 2 ODI कब होगा? जानें मैच की तारीख, समय और वेन्यू

2 ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का रोमांच शुरू…