,

मणिपुर में दो स्टूडेंट्स की हत्या, जुलाई से थे लापता : तस्वीरें हो रहीं वायरल, शव अभी तक लापता, रेप की भी आशंका

- Advertisement -
Ad imageAd image

मणिपुर में जुलाई से लापता दो स्टूडेंट्स की हत्या कर दी गई है। इन दोनों के शवों की फोटो सामने आई है। इसमें दोनों छात्रों की बॉडी जमीन पर गिरी हुई नजर आ रही है। जिसमें लड़के का सिर कटा हुआ है। हालांकि, दोनों छात्रों के शव अभी तक नहीं मिले हैं।फिलहाल मामले की जांच CBI कर रही है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि मामले में संयम बरतें और जांच एजेंसियों को अपना काम करने दें।

मामले से जुड़ी दोनों तस्वीरें 

पहली तस्वीर- इसमें दो छात्र 17 साल की हिजाम लिनथोइंगंबी और 20 साल का फिजाम हेमजीत बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में छात्रा एक सफेद टी-शर्ट में है, जबकि हेमजीत चेक शर्ट में है और बैकपैक पकड़े हुए है। उनके पीछे दो बंदूकधारी आदमी साफ नजर आ रहे हैं।

दूसरी तस्वीर- इस तस्वीर में झाड़ियों के बीच दोनों छात्रों के शव पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि यह तस्वीर मणिपुर के किस इलाके की है। पुलिस और जांच एजेंसी शव ढूंढने की कोशिश कर रही है।

सरकार ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की
राज्य सरकार ने कहा कि यह मामला सामने आने के बाद तुरंत CBI को सौंप दिया गया है। इस घटना के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। सुरक्षा बलों ने अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान भी शुरू कर दिया है। साथ ही सरकार ने जनता से शांति बनाए रखने और जांचकर्ताओं को अपना काम करने देने की अपील की है।

19 जुलाई को महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने का वीडियो वायरल हुआ था
4 मई को ही दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने की घटना थोउबाल जिले में हुई थी, जिसका वीडियो 19 जुलाई को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में दिखाई दे रहा था कि कुछ लोग दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके ले गए और उनसे अश्लील हरकतें कीं।

हजारों की भीड़ ने गांव  पर हमला किया था

एक पीड़ित महिला के पति ने बताया- हजार लोगों की भीड़ ने गांव पर हमला किया था। मैं भीड़ से अपनी पत्नी और गांव वालों को नहीं बचा पाया। पुलिसवालों ने भी हमें सुरक्षा नहीं दी। भीड़ तीन घंटे तक दरिंदगी करती रही। मेरी पत्नी ने किसी तरह एक गांव में पनाह ली।

हम कभी अपने  गांव नहीं लौटेंगे- पीड़ित महिला की मां

वीडियो में दिख रही दूसरी महिला की मां ने कहा- अब हम कभी अपने गांव नहीं लौटेंगे। वहां मेरे छोटे लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी गई, मेरी बेटी को शर्मिंदा किया गया। अब मेरे लिए सब कुछ खत्म हो चुका है।

मणिपुर में अब तक 175 की मौत, 1100 घायल

मणिपुर में पिछले 4 महीने से चल रही जातीय हिंसा में अब तक 175 लोग मारे गए हैं। 1100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इतना ही नहीं 5172 आगजनी के केस सामने आए, जिनमें 4786 घरों और 386 धार्मिक स्थलों को जलाने और तोड़फोड़ करने की घटनाएं शामिल हैं।

Maharashtra NMMS Result 2025: सभी उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी

अरुणाचल में ईसाई समुदाय की भूख हड़ताल: APFRA कानून के खिलाफ बड़ा विरोध

- Advertisement -
Ad imageAd image

Khabar hatke: 15 हजार से हुई शुरुआत, 3 साल में 1 करोड़ पार; IT नौकरी छोड़ने वाले इस कपल की कहानी चौंका देगी

Khabar hatke: आईटी सेक्टर की अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर कंटेंट क्रिएशन की दुनिया

क्रिकेट छोड़ नौकरी करने लगे Ishan Kishan? गले में RBI का ID कार्ड देखकर फैंस रह गए हैरान, सामने आई पूरी सच्चाई

Ishan Kishan: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन हाल ही में

Fatehpur Police Encounter: फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, 25 हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार

Fatehpur Police Encounter जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस

Trump पर हमले की आशंका, गोल्फ कोर्स के पास हथियारों के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा को लेकर एक बार

India Bangladesh Relations: भारत ने शेख हसीना के कार्यक्रम से बनाई दूरी, बांग्लादेश ने कहा- रिश्ते खराब नहीं करना चाहते

India Bangladesh Relations: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रस्तावित प्रेस

IMD Rain Alert: 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

IMD Rain Alert: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. बिलासपुर में करंट लगने से

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी में 9 साल

Chanakya Niti: सफलता पाने के लिए आचार्य चाणक्य की 7 अनमोल बातें, जो बदल सकती हैं आपकी जिंदगी

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को भारत के महान अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ और नीति-निर्माता

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: बुधवार, 5 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों