सोनिया गांधी की तबीयत स्थिर, सर गंगा राम अस्पताल ने जारी किया हेल्थ अपडेट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली, कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख और वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की सेहत को लेकर राहत की खबर सामने आई है। उन्हें पेट से संबंधित समस्या के चलते रविवार रात सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब अस्पताल की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है।


किस कारण भर्ती हुईं सोनिया गांधी?

अस्पताल की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, सोनिया गांधी को रविवार रात करीब 9 बजे पेट संबंधी दिक्कतों के चलते सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में एडमिट किया गया था।
डॉ. अजय स्वरूप, जो अस्पताल के चेयरमैन हैं, ने बताया कि उनकी स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।


पिछले सप्ताह भी हुए थे मेडिकल टेस्ट

9 जून को भी सोनिया गांधी ने सर गंगा राम अस्पताल में कुछ जरूरी मेडिकल जांच करवाई थीं। इससे पहले, हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत पर वह शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) में चेकअप के लिए गई थीं।


पिछले कुछ वर्षों में कई बार बिगड़ी सेहत

78 वर्षीय सोनिया गांधी की तबीयत बीते कुछ वर्षों में कई बार खराब हो चुकी है। उन्हें रूटीन चेकअप और अन्य स्वास्थ्य कारणों से कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी उम्र और स्वास्थ्य इतिहास को देखते हुए पार्टी और समर्थक लगातार उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहते हैं।


फिलहाल कोई गंभीर चिंता की बात नहीं

अस्पताल की ओर से फिलहाल किसी गंभीर समस्या की जानकारी नहीं दी गई है। सोनिया गांधी की सेहत पर पूरी निगरानी रखी जा रही है और अगले कुछ दिनों में उनकी स्थिति को देखते हुए अगला कदम तय किया जाएगा।

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana: कलेक्टर की जांच में जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रथम दृष्टया दोषी

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana: सामूहिक विवाह में चांदी की जगह 'गिल्ट' मंगलसूत्र