,

200 करोड़ की ‘ठग लाइफ’ ने कमाई में खाई मात – 8 दिन में नहीं छू पाया बजट का चौथाई हिस्सा

कमल हासन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ठग लाइफ’ 5 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई थी। भारी बजट, स्टार स्टडेड कास्ट और पैन इंडिया अपील के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती नजर आ रही है।

आठ दिन बीतने के बाद भी फिल्म ने अपने 200 करोड़ रुपये के बजट का एक चौथाई भी नहीं कमा पाई है। अब सवाल उठता है – क्या ये फिल्म दर्शकों और मेकर्स दोनों के लिए ‘ठगी’ साबित हो रही है?

फिल्म की शुरुआत में दिखी उम्मीद, फिर गिरती चली गई कमाई

‘ठग लाइफ’ ने पहले दिन 15.5 करोड़ की कमाई के साथ शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद फिल्म की ग्राफ लगातार गिरता गया।

8 दिनों की कुल कमाई (नेट कलेक्शन):

  • पहला दिन: ₹15.5 करोड़
  • दूसरा दिन: ₹7.15 करोड़
  • तीसरा दिन: ₹7.75 करोड़
  • चौथा दिन: ₹6.5 करोड़
  • पांचवा दिन: ₹2.3 करोड़
  • छठा दिन: ₹1.8 करोड़
  • सातवां दिन: ₹1.55 करोड़
  • आठवां दिन: ₹1.45 करोड़

कुल कमाई (8 दिन): ₹44.23 करोड़

इस आंकड़े को देखते हुए साफ है कि फिल्म अपने भारी-भरकम बजट से काफी पीछे रह गई है।

भारी भरकम बजट, लेकिन कहानी बनी कमजोर कड़ी

फिल्म में कमल हासन के साथ त्रिशा कृश्नन और सिलंबरासन राजेंदर जैसे बड़े नाम हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का कुल बजट करीब ₹200 करोड़ है। इतने बड़े बजट की फिल्मों से उम्मीद होती है कि वह दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाएंगी। लेकिन ‘ठग लाइफ’ में ऐसा नहीं हुआ।

प्रमुख कारण:

  • कमजोर स्क्रिप्ट और कहानी
  • प्रेडिक्टेबल प्लॉट और बिना लॉजिक के ट्विस्ट
  • पहले से विवादों में घिरना

क्रिटिक्स और दर्शकों की प्रतिक्रिया भी रही नकारात्मक

फिल्म को क्रिटिक्स से खास सराहना नहीं मिली। अधिकांश समीक्षाओं में कहानी को “कमजोर और बेसिर-पैर” बताया गया। यही नहीं, सोशल मीडिया पर भी यूजर्स ने फिल्म की पटकथा और निर्देशन पर सवाल उठाए हैं।

यूजर्स का रिएक्शन:

  • “इतनी बड़ी स्टारकास्ट और फिर भी इतनी बोरिंग फिल्म?”
  • “कहानी का कोई मतलब ही नहीं निकला।”

क्या अब भी बच सकती है ‘ठग लाइफ’?

हालात देखकर कहा जा सकता है कि अगर फिल्म की कमाई में चमत्कारिक उछाल नहीं आता, तो यह बॉक्स ऑफिस फ्लॉप घोषित होने से नहीं बच पाएगी। ओटीटी रिलीज़ या सैटेलाइट राइट्स से कुछ नुकसान की भरपाई हो सकती है, लेकिन सिनेमाघरों से रिकवरी अब बेहद मुश्किल दिख रही है।


यह भी पढें: WTC 2025 फाइनल: एडन मार्करम ने रचा इतिहास, इंग्लैंड में शतक और विकेट लेने वाले बने चौथे अफ्रीकी खिलाड़ी


‘ठग लाइफ’ का उदाहरण यह दिखाता है कि सिर्फ बड़े बजट और सितारे ही किसी फिल्म को हिट नहीं बना सकते। मजबूत कंटेंट और दर्शकों से जुड़ाव सबसे अहम हैं। कमल हासन जैसी दिग्गज हस्ती से उम्मीदें अधिक होती हैं, लेकिन इस बार कहानी में दम न होने की वजह से फिल्म दर्शकों के साथ-साथ मेकर्स के लिए भी निराशाजनक साबित हो रही है।

Mahakal Temple: महाकाल मंदिर में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष अरविंद पुरी से अभद्रता का आरोप, कर्मचारी को हटाने की मांग

रिपोर्ट: विशाल दुबे Mahakal Temple विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में कर्मचारियों…

Gorakhpur News: गोरखपुर में भाजपा की समीक्षा बैठक शुरू, मिशन 2027 की तैयारियों पर हो रहा मंथन

रिपोर्टर: अरुण कुमार Gorakhpur News उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027…

भारत-न्यूजीलैंड के बीच 2 ODI कब होगा? जानें मैच की तारीख, समय और वेन्यू

2 ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का रोमांच शुरू…