दुर्ग : साढ़ू भाई ही निकला चोर, 6 लाख की चोरी का खुलासा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Durg: Brother-in-law turns out to be the thief, theft of Rs 6 lakhs revealed

रिपोर्टर: विष्णु गौतम

जेवर और नकदी बरामद

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हैरानी की बात यह है कि इस वारदात का मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि पीड़ित परिवार का साढ़ू भाई ही निकला। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी अब भी फरार है।

छुट्टी में गए थे घर वाले, मौका पाकर की गई चोरी

भिलाई नगर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने जानकारी दी कि प्रार्थी टिकरू महानंद अपने पूरे परिवार के साथ 8 जून 2025 को पुरी यात्रा पर गए हुए थे। घर रामनगर, वैशाली नगर में बंद था और मुख्य दरवाजे पर ताला लगा था।

10 जून को उनके चाचा के बेटे ने उन्हें फोन कर सूचना दी कि घर का ताला टूटा हुआ है। जब टिकरू मौके पर पहुंचे तो देखा कि मुख्य दरवाजे और अंदर की अलमारी व लॉकर तोड़े जा चुके हैं। अलमारी में रखे 11 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। चोरी की कुल कीमत करीब 6 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपी पकड़ा गया

प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 174/2025, धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति सोने-चांदी के जेवर बेचने ग्राहक की तलाश में घूम रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने एम. मोहन राव नामक संदिग्ध को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने जो बताया वह चौंकाने वाला था।

साजिश रचने वाला निकला साढ़ू भाई

एम. मोहन राव ने कबूल किया कि उसके साढ़ू भाई धनराज महानंद उसी मकान में रहता है और उसे पता था कि घर में जेवरात रखे गए हैं। उसने यह जानकारी अपने बचपन के दोस्त मोहन राव के साथ साझा की और दोनों ने मिलकर चोरी की साजिश रची।

10 जून की रात उन्होंने घर में घुसकर ताले और लॉकर तोड़े और जेवर व नकदी चोरी कर ली। बाद में चोरी का सामान एम. मोहन राव ने अपने घर में छिपाकर रखा था। पुलिस ने जब उसके घर की तलाशी ली तो सभी जेवरात और नगदी बरामद कर ली गई।

एक आरोपी फरार, तलाश जारी

पुलिस ने मुख्य आरोपी एम. मोहन राव को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि धनराज महानंद अब भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

Chanakya Niti : अमीर बनने के लिए अपनाएं ये खास बातें, आचार्य चाणक्य ने बताए धन प्राप्ति के नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और नीतिकार

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी

Rajya Sabha 2026 : NDA समर्थक निर्दलीय परिमल की जीत, JMM बैद्यनाथ जीते, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को झटका

Rajya Sabha 2026 : नई दिल्ली/रांची। राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन