,

Delhi Rain: नए संसद भवन में घुसा बारिश का पानी तो कांग्रेस ने की ये मांग, क्या मोदी सरकार कर पाएगी पूरी? जानें

दिल्ली में 31 जुलाई को जमकर बारिश हुई। बारिश इतनी हुई कि संसद की नई इमारत में भी जलभराव जैसी स्थिति बन गई। अब इसे लेकर कांग्रेस में काफी गुस्सा है। बकायदा देश की सबसे पुरानी पार्टी ने एक नोटिस दिया है। ये नोटिस संसद में पानी भरने पर सवाल उठाते हुए ये जारी किया गया है।

तमिलनाडु के विरुधुनगर सीट से कांग्रेस के सांसद मणिकम टैगोर बी. ने नोटिस जारी करते हुए लिखा, “मैं इस सदन की कार्यवाही स्थगित करने के लिए एक प्रस्ताव लाने की अनुमति मांगने के अपने इरादे की सूचना देता हूं, ताकि एक महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा की जा सके।”

यह घटना इमारत में मौजूद दिक्कतों को करती है उजागर- कांग्रेस 

लोकसभा अध्यक्ष को संबोधित करते हुए मणिकम टैगोर ने अपने पत्र में लिखा कि मैं बुधवार को हुई भारी बारिश के बाद चिंताओं को बता रहा हूं। कल बारिश के बाद  संसद भवन के लॉबी में पानी का रिसाव हुआ और कई जगह पानी भर गया। जिस रास्ते से भारत के राष्ट्रपति नए संसद भवन में प्रवेश करते थे, वहीं पर यह दिक्कत है। यह घटना इमारत में मौजूद दिक्कतों को उजागर करती है, जबकि इसे बने अभी एक साल ही हुए हैं।

कांग्रेस की ओर से ये की गई मांग

मणिकम ने अपने लेटर में आगे लिखते हैं कि इस समस्या से निपटने के लिए मैं सभी दलों के सांसदों को शामिल करते हुए एक विशेष समिति बनाने का प्रस्ताव करता हूं, जो इमारत का गहन निरीक्षण करेगी। समिति पानी लीकेज के कारणों पर भी ध्यान केंद्रित करेगी। इसके अलावा इमारत की डिजाइन और सामग्रियों का मूल्यांकन भी किया जाएगा। इसके बाद आवश्यक मरम्मत की सिफारिश की जाएगी।

सभी दल करें इसका समर्थन- कांग्रेस सांसद

नोटिस के अंत में मणिकम ने लिखा है कि मैं सभी सदस्यों से आग्रह करता हूं कि वे हमारी संसद की सुरक्षा और अखंडता को बनाए रखने के लिए इस पहल का समर्थन करें। इस नोटिस लेटर की कॉपी, लोकसभा अध्यक्ष, मंत्रालय, संसदीय कार्य मंत्रालय को भेजी गई है।

Kota Medical College Hospital: महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, लापरवाही के आरोप

Kota Medical College Hospital में संतोषी नगर निवासी रेखा देवी की उपचार

Sabour Bike Theft: CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला बाइक चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Sabour Bike Theft मामले में भागलपुर पुलिस को सफलता मिली है। सबौर

Cheetah Project: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी CCB-2, एमपी में बढ़ेगा चीतों का कुनबा

Cheetah Project के तहत मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में एक

Ramanujganj Ganesh Visarjan: डीजे बंद कराने पर भड़के समिति के लोग, थाने का किया घेराव

Ramanujganj Ganesh Visarjan: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के

Agra Mahakumbh 2026: CM साय बोले- अग्रवाल समाज ने व्यापार के साथ रोजगार और जनसेवा में दिया योगदान

Agra Mahakumbh 2026: अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय अग्र महाकुंभ

Maroda Maharashtra Border Road : 3 मीटर की सड़क अब होगी 8 मीटर चौड़ी, राहगीरों में खुशी

Maroda Maharashtra Border Road: कांकेर जिले में मरोड़ा से महाराष्ट्र बॉर्डर तक

Teeja Pora Milan Samaroh: चिरमिरी में जुटीं हजारों महिलाएं, सांसद ज्योत्सना दास महंत हुईं शामिल

संवाददाता:अविनाश चंद्र Teeja Pora Milan Samaroh: एमसीबी जिले के नगर पालिक निगम

Madhupur News: खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: इम्तियाज़ अंसारी Madhupur News मधुपुर। केंद्र सरकार के दोनों सदनों से

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, तैयारियों की समीक्षा की

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं छिंदवाड़ा