नीट पेपर लीक में CBI ने दायर किया पहला आरोप पत्र, इतने लोगों को बताया आरोपी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर देशभर में चर्चाएं जारी हैं। इस बीच, इस मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पहला आरोप पत्र (चार्जशीट) दायर कर दिया है।

सीबीआई की चार्जशीट में 13 नाम 

सीबीआई की चार्जशीट में 13 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनके नाम नीतिश कुमार, अमित आनंद, सिकंदर यदुवेंदु , आशुतोष कुमार -1, रोशन कुमार, मनीष प्रकाश, आशुतोष कुमार-2, अखिलेश कुमार, अवधेश कुमार, अनुराग यादव, अभिषेक कुमार, शिवनंदन कुमार और आयुष राज का नाम दर्ज है।

मामले में अब तक कुल 40 आरोपी गिरफ्तार

केंद्रीय जांच एजेंसी ने नीट परीक्षा में गड़बड़ी के मामले में अब तक कुल 40 आरोपियोों को गिरफ्तार किया है। इसमें बिहार पुलिस द्वारा की गईं 15 गिरफ्तारियां भी शामिल हैं। सीबीआई का कहना है कि देशभर में 58 जगहों में छापेमारी के बाद 40 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

आरोप पत्र में सीबीआई ने क्या कहा? 

आरोप पत्र में सीबीआई ने बताया है कि सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी, 201, 409, 380, 411, 420 और 109 के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। केंद्रीय एजेंसी ने आगे बताया कि आरोपियों के खिलाफ सबूत जमा करने के लिए अत्याधुनिक फॉरेंसिक तकनीक, कृत्रिम मेधा तकनीक (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), सीसीटीवी फुटेज और अन्य का इस्तेमाल किया गया।

Raipur Police: रायपुर में पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, बीएसयूपी कॉलोनी के 300 से ज्यादा मकानों की हुई जांच

Raipur Police: 100 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने चलाया सघन सत्यापन अभियान

Madrasa Demolition: भिलाई में सरकारी जमीन पर बने कथित अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

Madrasa Demolition: अय्यप्पा नगर में निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई,

CG TOP 10: विकास परियोजनाओं से लेकर हाईकोर्ट के फैसले तक

1. CG TOP 10: जांजगीर-चांपा में 295 करोड़ के विकास कार्यों की