,

मंत्री विजय शाह का चौथा माफीनामा, VIDEO जारी कर कहा- यह भाषाई भूल थी

- Advertisement -
Ad imageAd image
Minister Vijay Shah's third apology, released a video and said - it was a linguistic mistake

रिपोर्ट- आकाश सेन

मैं बहन सोफिया और देश से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं- मंत्री विजय शाह

मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर चौथी बार सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में अपनी टिप्पणी को “भाषाई भूल” बताते हुए कहा कि उनका उद्देश्य किसी भी धर्म, जाति या समुदाय की भावनाओं को आहत करना नहीं था। उन्होंने भारतीय सेना, कर्नल सोफिया और समस्त देशवासियों से क्षमा याचना की है।

देखें वीडियो


इससे पहले भी मंत्री विजय शाह ने माफी मांगी थी, हालाकी हाईकोर्ट ने मामले में स्वतं संज्ञान लेने के साथ ही मामले में शाह पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे । शाह ने इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी, लेकिन वहां भी उन्हें राहत नहीं मिली। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी माफी को नामंजूर कर उनके बयान को लेकर एसआईटी गठित कर जांच के आदेश दे दिए है। जिसके बाद तीन सदस्यीय एसआईटी मामले की जांच में जुटी है।

बता दें कि मंत्री विजय शाह ने 11 मई को महू के रायकुंडा गांव में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन बताया था। इस मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर मंत्री के खिलाफ 14 मई को महू के मानपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसके खिलाफ विजय शाह सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे।
सोमवार 19 मई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान विजय शाह के वकील ने कहा कि उनके क्लाइंट ने माफी मांग ली है। इस पर कोर्ट ने उन्हें फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि आप लोगों के सामने पूरी तरह बेनकाब हो चुके हैं। आप पब्लिक फिगर हैं। आपको बोलते समय अपने शब्दों पर विचार करना चाहिए।

फील्ड मार्शल बना ‘किंगमेकर’: पाकिस्तान की गद्दी किसके हाथ?

Maha Rudrabhishek Jamtara : सावन में शिवमय हुआ जामताड़ा, महा रुद्राभिषेक में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार Maha Rudrabhishek Jamtara : जामताड़ा के न्यू टाउन स्थित

Kotwar Strike Khairagarh : कोटवार नियुक्ति में नियमों की अनदेखी का आरोप, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर कोटवार

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Kotwar Strike Khairagarh : खैरागढ़ जिले में कोटवार नियुक्ति